राजगढ़,2मई(खबरबाबा.काम)। जिले में हुई एक दर्दविदारक घटना में नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा ग्राम तीतरी में कालीसिंध नदी में हुआ।
इस दुर्घटना में एक ही परिवार की तीन महिलाओं के साथ पांच लड़कियां शामिल हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मामला लिमाचोहान थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने नदी में से सात लोगों के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक बालिका की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह गांव की बड़ी नदी है। अक्सर ग्रामीण यहां नहाने आते रहते हैं। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। कुल नौ लोग नदी में नहाने के लिए आए थे।एक महिला की तलाश की जा रही है।
इनके साथ हुआ हादसा
1. राधा बाई पति गोवर्धन 29 वर्ष
2.रवीना बाई पिता गोवर्धन 7वर्ष
3.सुहाना बाई पिता गोवर्धन 7वर्ष
4. दुर्गा बाई पति कंवरलाल मेघवाल 35 वर्ष
5.सुनील पिता कंवरलाल 11 वर्ष
6.किरण बाई पिता कंवरलाल 17 वर्ष
7.मुला बाई पिता कंवरलाल 13 वर्ष
8. निकिता पिता सिद्धनाथ 9 वर्ष
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
