नई दिल्ली, 20 मई। लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में संपन्न हो गया। अब नतीजों का इंतजार है, जोकि 23 मई को आएंगे। रविवार को सातवें चरण का मतदान संपन्न होते ही विभिन्न चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए। एनडीए को बहुमत वाले एग्जिट पोल्स को विपक्ष मानने से इंकार कर रहा है। इधर, वोटिंग खत्म होते ही राजनीतिक दलों ने सरकार बनाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। खासकर भाजपा एग्जिट पोल से खासी उत्साहित है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए के सभी राजनीतिक दल दिल्ली में 21 मई, मंगलवार को एक बैठक कर सकते हैं। नई सरकार बनाने को लेकर एनडीए के नेता चर्चा करेंगे। हालांकि इस बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से होने वाली मुलाकात को भी काफी अहम बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचेंगे जहां सरकार गठन को लेकर वह उनसे चर्चा करेंगे।
इधर, विपक्ष भी सरकार बनाने को ठोंक रहा ताल
सात चरणों में संपन्न हुए चुनाव के नतीजों से पहले सोनिया गांधी ने 23 मई को दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। एग्जिट पोल में निगेटिव रिपोर्ट के बावजूद विपक्ष को पूरा भरोसा है कि उन्हें इस लोकसभा चुनाव में मौका मिल सकता है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एनडीए विरोधी दलों से संपर्क साधने और रणनीति बनाने को लेकर चर्चा करने के लिए बुलाने की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ, पी चिदंबरम और अन्य वरिष्ठ नेताओं को दी है।
वहीं, दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू भी अपने मिशन में लगे हैं और पिछले तीन दिनों से लगातार अलग-अलग पार्टी के नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं। चंद्रबाबू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, सीताराम येचुरी से मुलाकात कर चुके हैं।
मायावती की यूपीए से दूरी, सोनिया से मुलाकात नहीं
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी जहां मायावती को महत्व देना चाहती हैं, वहीं मायावती उनसे किनारा करतीं नजर आ रही हैं। 23 मई को होने वाली बैठक से पहले मायावती के दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की चर्चा को बहुजन समाज पार्टी ने खारिज कर दिया है। सोमवार को बसपा ने स्पष्ट किया कि मायावती दिल्ली में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होंगी। वरिष्ठ बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि सोमवार को मायावती लखनऊ में ही रहेंगीं और सोनिया गांधी से दिल्ली में उनके मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है।
(साभार-अमर उजाला)
What's Hot
Previous Articleदो व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.