रतलाम,16मई(खबरबाबा.काम)। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार दोपहर को सागोद रोड स्थित सांची दुग्ध संयंत्र के मैनेजर और सुपरवाइजर को डीजल बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा ।मामले की शिकायत सप्लाई कॉन्टेक्टर द्वारा की गई थी।

मामले की जानकारी देते हुए उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि रतलाम के अमृत सागर क्षेत्र निवासी रमित जैन सागोद रोड स्थित सांची दुग्ध संयत्र में सप्लाई कांट्रेक्टर हैं। उनके दो वाहन यहां लगे हुए हैं ।जिसके माध्यम से वे सांची उत्पाद की सप्लाई शहर में करते हैं ।रमित ने लगभग 1 लाख 38 हजार रुपये का पिछले 6 माह का डीजल बिल स्वीकृति के लिए लगाया था ।रमित के अनुसार डीजल बिल को पास करने के लिए मैनेजर द्वारा 10 हजार की रिश्वत मांगी गई थी।इस मामले की शिकायत रमित ने लोकायुक्त पुलिस उज्जैन को की। जिसके बाद गुरुवार दोपहर को रमित सांची दुग्ध सयंत्र परिसर कार्यालय पर मैनेजर जी एल. विरम को 10 हजार की रिश्वत देने पहुंचा। मैनेजर ने रुपए लेकर वहां पदस्थ सुपरवाइजर सौरभ को दे दिए। इसी दौरान पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने वहां दबिश देकर मैनेजर और सुपरवाइजर को धर दबोचा। लोकायुक्त टीम ने केमिकल लगे रुपए लेकर जब दोनों के हाथ धुलवाए तो पानी का रंग लाल हो गया ।इसके बाद टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की ।लोकायुक्त डीएसपी श्री ठाकुर ने बताया कि मैनेजर ने इस मामले में ऊपर तक चेन होने की बात कही है, जिसे भी विवेचना में लिया जा रहा है। टीम में डीएसपी के साथ निरीक्षक दिनेश रावत ,प्रधान आरक्षक जगन सिंह ,आरक्षक संदीप ,अनिल, चालक कमल पटेल और सहायक ग्रेड 3 रमेश डाबर शामिल थे।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
