रतलाम,11मई(खबरबाबा.काम)। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले के आलोट में शनिवार दोपहर को कांग्रेस की जनसभा के दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद में लाठियां चली और पथराव भी हुआ। इस मामले में दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आलोट के विक्रम क्लब मैदान पर सुबह साढे दस बजे कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिध्दू की सभा आयोजित की गई थी। सिध्दू को देखने आए लोग करीब दो ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे,लेकिन बाद में पता चला कि सिध्दू का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभास्थल पर झंडे लेकर पंहुचे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीडंत हो गई। इसके बाद पथराव भी हुआ। विवाद के बाद पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड कर थाने ले गई।
इस मामले में दोनो ही पार्टियों के नेताओं के अलग अलग कथन है। कांग्रेस नेता जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी का कहना है कि भाजपा के लोग हाथों में काले झंडे लेकर सभा के बीच में चले आए और नारेबाजी करने लगे। अगर उन्हे विरोध प्रदर्शन करना था,तो रास्ते में कहीं कर सकते थे,लेकिन सभास्थल पर पंहुचकर नारेबाजी करने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होने भाजपाईयों को वहां से खदेड दिया। सोंलकी के मुताबिक पुलिस उनके विरुध्द कार्यवाही कर रही है। विधायक मनोज चावला के मुताबिक भाजपा नेताओ की हरकत के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
इसके विपरित भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रहलाद सिंह परिहार ने कहा कि सभास्थल के समीप ही भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार की दुकान है,जहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे। अचानक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां पंहुचकर बेवजह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और बाद में कालूसिंह परिहार की दुकान पर पथराव भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में भाजपा के राहूल कुंवाडियां,मुकेश दवे,अर्जुनसिंह सिसौदिया समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।
Trending
- रतलाम:एकासना तप का हुआ आयोजन, श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम ने कराए रसना विजय एकासना
- रतलाम: नांदलेटा में एक महिला नाले में बही, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर,हो रही तलाश
- रतलाम: श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम कल कराएगा 1008 रसना विजय एकासना
- रतलाम: नाबालिक को खम्भे से बांध गंजा कर पीटा.. मौत के बाद लाश सड़क किनारे फेकी…पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया, आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन को किया जाम,एक आरोपी हिरासत में
- नीमच- बांसवाड़ा- दाहोद नई लाइन के लिए फाइनल सर्वेक्षण की स्वीकृति,दिल्ली से मुंबई के लिए तैयार होगा एक नया रूट,बांसवाड़ा को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी
- रतलाम: समता परिसर में तीन जगह चोरी की वारदात, रिटायर्ड पुलिसकर्मी के यहां भी चोरी, पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों का पता लगाने का कर रही प्रयास
- रतलाम : अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर
- रतलाम: महापौर प्रहलाद पटेल ने हरियाली अमावस्या के दिन नागरिकों को दी रीजनल पार्क की सौगात,गंगासागर क्षेत्र में 682.19 लाख की लागत से निर्मित होगा रीजनल पार्क,महापौर परिषद ने दी वित्तीय स्वीकृति