रतलाम,1जून(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्या विहार कॉलोनी में मंदिर से घर जा रही महिला के गले से चेन झपटने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
शहर में एक बार फिर चेन लुटेरों ने दस्तक दे दी है।शनिवार सुबह औद्योगिक थाना अंतर्गत कस्तूरबा नगर क्षेत्र के विद्या विहार में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मंदिर से घर लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले ।पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार सैलाना निवासी साधना पति पूनमचंद मांडोत शनिवार को रतलाम में विद्या विहार कॉलोनी निवासी अपनी मां के यहां आई हुई थी । शनिवार सुबह श्रीमती साधना दर्शन करने जैनालय गई थी और करीब 9:00 बजे वहां से घर लौट रही थी।घर के पास ही अचानक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्होंने श्रीमती साधना के गले से चेन झपटने का प्रयास किया।अचानक हुए घटनाक्रम से श्रीमती साधना चौक गई । उन्होंने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद बदमाश मौके से भाग गए।हालांकि बदमाश चेन ले जाने में सफल नहीं हो पाए। चेन टूट कर गिर गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस इस घटना सहित पूर्व में हुई वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।दोनों युवक रतलाम के निवासी बताए जा रहे हैं।
Trending
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
- रतलाम: ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात, जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां
- पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग
- रतलाम : जावरा पुलिस की आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, 5 के विरुद्ध जेल वारंट, 4 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
- रतलाम : एसपी अमित कुमार ने की अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
