रतलाम,8जून(खबरबाबा.काम)। शनिवार को हुई क्राइम मीटिंग में एसपी गौरव तिवारी ने आम जनता की सुविधाओं के दृष्टिगत कई निर्देश जारी किए। जिसमें थाना प्रभारी एवं सीएसपी के प्रतिदिन एक निश्चित समय पर कार्यालय में मौजूद रहने से लेकर थाने पर आने वाले फरियादी की तत्काल सुनवाई तक शामिल है।
शनिवार को हुई क्राइम मीटिंग में एसपी गौरव तिवारी ने जहां थानावार अपराधों की समीक्षा की ,वही पेंडिंग अपराधों के जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश भी दिए । एसपी ने संपत्ति संबंधी अपराधों के नियंत्रण एवं उनके निकाल को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।
सुबह-शाम 2 घंटे थाने पर मौजूद रहेंगे थाना प्रभारी
क्राइम मीटिंग में एसपी गौरव तिवारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश जारी किए की अब से प्रतिदिन सुबह 11:00 से 1:00 और शाम को 4:00 से 6:00 बजे तक थाना प्रभारी, सीएसपी एवं एसडीओपी अपने कार्यालय में मौजूद रहेंगे। एसपी ने कहा कि देखने में आया है कि आम जनता को अधिकारी से मिलने के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और उनकी शिकायत रहती है कि थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी नहीं मिल रहे है। इसलिए अब प्रतिदिन निर्धारित समय पर थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद रहेंगे ,ताकि आमजन अपने कार्य के लिए उनसे सीधे उनसे संपर्क कर सकें।
प्रतिदिन होगी जनसुनवाई
एसपी गौरव तिवारी ने क्राइम मीटिंग में कहा कि अब से एसपी कार्यालय में भी प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक जन सुनवाई होगी । आमजन इस समय कार्यालय में आकर अपनी समस्या के लिए मिल सकते हैं । एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि निर्धारित समय पर वे स्वयं या एएसपी कार्यालय में मौजूद रहेंगे।
थाने पर फरियादी को अनावश्यक रूप से ज्यादा समय तक बैठाना पड़ेगा भारी
एसपी गौरव तिवारी ने आम जनता में पुलिस के प्रति संतुष्टि का भाव लाने के लिए एक और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। जिसके तहत अब थाने पर अपनी फरियाद लेकर आने वाले आम जन को ज्यादा समय तक अनावश्यक रूप से रोकने पर कार्रवाई होगी।एसपी ने क्राइम मीटिंग में निर्देश दिया कि थाने पर एक रजिस्टर रखा जाए जिसमें थाने पर आने वाले हर व्यक्ति का नाम ,उसके थाने पर आने का कारण ,थाने पर आने का समय और जाने का समय दर्ज किया जाए। यदि उक्त व्यक्ति के आने के समय थाना प्रभारी थाने पर मौजूद नहीं है ,तो वह बाद में रजिस्टर देखकर उस व्यक्ति से संपर्क कर सकेंगे और इस रजिस्टर से यह भी पता चल सकेगा कि थाने पर आने वाले व्यक्ति कितने समय तक थाने पर रुका और उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई। इस रजिस्टर की मानिटरिंग एसपी करेंगे।
कई थाना प्रभारियों को शोकाज नोटिस
अपराध समीक्षा बैठक में पेंडिंग अपराध एवं संपत्ति संबंधी अपराधों को लेकर एसपी गौरव तिवारी ने सख्त नाराजगी भी जाहिर की ।उन्होंने चोरी, लूट नकबजनी आदि घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने के निर्देश दिए ।एसपी ने सैलाना ,रावटी, बाजना, शिवगढ़, ताल ,बरखेड़ा ,जावरा औघोगीक क्षेत्र,बिलपांक थाना प्रभारी को शोकाज नोटिस भी जारी किए।
संपत्ति संबंधी अपराध में थाना प्रभारीे मौके पर जाएंगे
क्राइम मीटिंग में एसपी गौरव तिवारी ने निर्देश जारी किए की संपत्ति संबंधी अपराध चोरी लूट नकबजनी और मर्ग के मामले में थाना प्रभारी स्वयं मौके पर जाएंगे और निरीक्षण करेंगे।
सट्टे पर रखे निगरानी और करें कार्रवाई
एसपी गौरव तिवारी ने क्राइम मीटिंग में वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट के सट्टे को लेकर भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सट्टे पर निगरानी रखें और सट्टा करने की सूचना मिले तो तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सट्टा होते मिलने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Trending
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
- रतलाम: कुल्हाड़ी लेकर बैखोफ शराब दुकान में घुसे युवक, जमकर की तोड़फोड़, कमीशन और शराब न देने पर दी जान से मारने की धमकी
- रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प
