नई दिल्ली, 30जुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ लापता हो गए हैं। वो कैफे कॉफी डे के मालिक हैं। बताया जा रहा है कि कैफे कॉफी डे के मालिक सिद्धार्थ 29 जुलाई को मंगलूरू आ रहे थे। बीच रास्ते में सिद्धार्थ सोमवार शाम 6.30 बजे गाड़ी से उतर गए और टहलने लगे। टहलते-टहलते वे लापता हो गए।
सिद्धार्थ की तलाश में पुलिस बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन अभी तक उनकी कोई खबर नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि अभी उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पूरा परिवार उनके लापता होने से सदमे में है।
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के आवास पर पहुंच गए हैं। सीएम के अलावा कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और बीएल शंकर भी उनके आवास पर पहुंच गए हैं। सिद्धार्थ के घर के बाहर लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं।
मंगलूरू पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल ने कहा कि वो बंगलूरू से सकलेशपुर के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में उन्होंने ड्राइवर से मंगलूरू चलने के लिए कहा। नेत्रावती नदी के पुल पर पहुंचकर वो कार से उतरे और अपने ड्राइवर को आगे जाकर रुकने को कहा।
पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि नेत्रावती नदी में तलाशी अभियान चलाने के लिए स्थानीय मछुआरों की नाव सेवा और तलाशी में उनकी मदद ली गई है। हम जांच कर रहे हैं कि उन्होंने आखिरी बार किन-किन लोगों से फोन पर बात की थी।
(साभार-अमर उजाला)
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.