Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » तीन तलाक देने वालों को जेल भेजने का रास्ता साफ, बिल पास कर संसद ने रचा इतिहास
All News

तीन तलाक देने वालों को जेल भेजने का रास्ता साफ, बिल पास कर संसद ने रचा इतिहास

SamagraBy SamagraJuly 30, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 30जुलाई। तीन तलाक बिल को लेकर संसद ने इतिहास रच दिया है. लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी तीन तलाक बिल पास हो गया है. बिल के पक्ष में 99 और विपक्ष में 84 वोट पड़े. अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. वहीं इससे पहले राज्यसभा में तीन तलाक बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव वोटिंग के बाद गिर गया. प्रस्ताव के पक्ष में 84 और विपक्ष में 100 वोट पड़े थे. बिल का विरोध करने वाली कई पार्टियां वोटिंग के दौरान राज्यसभा से वॉकआउट कर गई थीं. इस बिल में तीन तलाक को गैर कानूनी बनाते हुए 3 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान शामिल है.
तीन तलाक बिल 26 जुलाई को इसी सत्र में लोकसभा से पास हो चुका है. मोदी सरकार पहली बार सत्ता में आने के बाद से ही तीन तलाक बिल को पारित कराने की कोशिश में जुटी थी. पिछली लोकसभा में पारित होने के बाद यह बिल राज्यसभा में अटक गया था, जिसके बाद सरकार इसके लिए अध्यादेश लेकर आई थी. इस लोकसभा में फिर से कुछ बदलावों के साथ यह बिल लाया गया था और अब लोकसभा के बाद राज्यसभा में इस बिल को पास कराने में सरकार सफल रही है.
रविशंकर प्रसाद बोले- हमने हार-जीत के बारे में नहीं सोचा
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि कानून के बिना पुलिस पीड़ित महिलाओं के शिकायत सुनने के लिए तैयार नहीं थी. मुस्लिम समाज बेटियों के लिए न्याय पर ही सवाल क्यों उठते हैं, यही सवाल 1986 में उठे थे और आज भी उठे हैं.
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने देश हित में बगैर डरे फैसले लिए और चुनाव में हार-जीत के बारे में कभी नहीं सोचा. प्रसाद ने कहा कि हम आतंकवाद से लड़ने वाले लोग हैं. मंत्री ने कहा कि अगर इस्लामिक देश भी महिलाओं के लिए बदलाव की कोशिश कर रहे हैं तो लोकतांत्रिक देश होने के नाते हमें क्यों नहीं करना चाहिए. प्रसाद ने कहा कि गरीब परिवारों से ही तीन तलाक की 75 फीसदी महिलाएं आती हैं और हमें उनके बारे में विशेष तौर पर सोचना चाहिए.
इससे पहले रविशंकर प्रसाद ने बिल पेश करते हुए कहा कि आज सदन के लिए ऐतिहासिक दिन है. उन्होंने आगे बिल को सदन में चर्चा के लिए पेश करते हुए कहा कि 20 से ज्यादा इस्लामिक देशों ने तीन तलाक को बैन कर दिया है और भारत जैसे देश में यह लागू नहीं रह सकता. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे असंवैधानिक करार दिया है.
‘शाहबानो मॉडल पर क्यों चल रही कांग्रेस’
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हिम्मत दिखाने वाली कांग्रेस पार्टी 1986 में शाहबानो के लिए न्याय के दरवाजे क्यों बंद करती है. 1986 से लेकर 2019 तक कांग्रेस पार्टी वहीं खड़ी है. कांग्रेस पार्टी आज भी शाहबानो मॉडल पर क्यों चल रही है. सुप्रीम कोर्ट ने फैसले के बाद जब मेरे पास फाइल आई तो प्रधानमंत्री ने तुरंत कहा कि तीन तलाक की पीड़ितों के साथ खड़े हो जाओ, हम कोर्ट के भीतर और बाहर इन बहनों के साथ खड़े रहे.
बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने किया वॉक आउट
जेडीयू सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी इस बिल के साथ नहीं है. उन्होंने कहा कि हर पार्टी की एक विचारधारा है और उसके पालन के लिए वह स्वतंत्र है. वशिष्ठ नारायण ने कहा कि विचार की यात्रा चलती रहती है और उसकी धाराएं बंटती रहती हैं लेकिन खत्म नहीं होती.
AIADMK ने भी किया विरोध
राज्यसभा में AIADMK सांसद नवनीत कृष्णन ने बिल को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि संसद को इस पर कानून बनाने का हक नहीं है. उन्होंने कहा कि तलाक कहने पर पति को जेल भेजना गलत है और उससे कैद में रहने के दौरान मुआवजा मांगनी भी ठीक नहीं है.
BJD ने दिया सरकार का साथ
बीजू जनता दल ने तीन तलाक बिल पर सरकार का साथ दिया. बीजेडी सांसद प्रसन्न आचार्य ने कहा कि हमारी पार्टी और ओडिशा में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम करती आई है. हमारी पार्टी ने महिलाओं को बराबरी का प्रतिनिधित्व भी दिया है. बीजेडी सांसद ने कहा कि हमारी पार्टी इस बिल का समर्थन करती है. लेकिन बाकी वर्ग और धर्म की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी सरकार को कदम उठाने चाहिए.
(साभार -आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजनसुनवाई में 64 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए
Next Article आपकी सरकार आपके द्वार शिविर की हर एक ग्राम पंचायत में कम से कम 3 दिन तक मुनादी की जाए : कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Top Trending

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.