Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » आज से प्रदेश के सभी जिलों में “आपकी सरकार-आपके द्वार” ,ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही होगा निराकरण
All News

आज से प्रदेश के सभी जिलों में “आपकी सरकार-आपके द्वार” ,ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही होगा निराकरण

SamagraBy SamagraAugust 1, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल, 1अगस्त। प्रदेश  की लगभग 70% जनता अब भी गाँवों में रहती है और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिले में आना पड़ता है। इससे न केवल समय एवं धन की बर्बादी होती है, बल्कि परेशानी भी होती है। ग्रामीणों की समस्याओं का गाँव में ही निराकरण, उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी मांगों की पूर्ति के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा एक अभिनव कार्यक्रम ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ प्रारंभ किया जा रहा है। इसका विधिवत शुभारंभ एक अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के प्रभारी मंत्री, अन्य मंत्रीगण, विधायकगण, कलेक्टर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी जिले के किसी एक गाँव में आकस्मिक रूप से जाकर वहाँ शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन एवं निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे जिले के एक विकासखंड में  जन समस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे तथा प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करेंगे। 

‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण, उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति, उनकी विकास संबंधी मांगें प्राप्त करना तथा उनकी पूर्ति, प्रशासन और शासन को ग्रामीण नागरिकों के और करीब लाना तथा प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

प्रत्येक माह में दो भ्रमण तथा शिविर

‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश अनुसार प्रत्येक माह में कलेक्टर जिले में कम से कम दो गाँवों के भ्रमण कार्यक्रम तथा शिविर आयोजित कर उनमें मंत्रियों, विधायकों तथा जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित करेंगे। प्रत्येक मंत्री, विधायक एक माह में कम से कम 2 विकास खंडों पर ऐसे शिविरों में शामिल होंगे।

यह होगी कार्य-योजना

कार्यक्रम के प्रथम भाग के रूप में चयनित विकासखंड के एक गाँव का चयन कर, सभी ऐसे अधिकारी जिनके विभाग की योजनाओं का आम जनता से सीधा संबंध होता है एक ही वाहन में वहाँ पहुँचेंगे तथा शासकीय योजनाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण करेंगे। भ्रमण किए जाने वाले गाँव का नाम गोपनीय रखा जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से विकासखंड स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।

समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा

इन शिविरों में जो आवेदक अपनी समस्याओं को लेकर आएंगे, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। यदि किसी समस्या का तत्काल निराकरण नहीं किया जा सकता हो,  तो निराकरण के संबंध में संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिए जाएंगे तथा इसकी सूचना संबंधित आवेदक को भी दी जाएगी।  शिविर में समस्त संबंधित विभागों के पृथक-पृथक टेबल लगाए जाएंगे, जहाँ संबंधित अधिकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे तथा विभाग से संबंधित शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त करेंगे। प्राप्त आवेदनों की कंप्यूटर पर प्रविष्टि कराई जाएगी, प्राप्त आवेदन का रिकॉर्ड रखा जाएगा तथा उनका समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।

सभी आवश्यक सुविधाएँ होंगी

शिविर में आने वाले ग्रामीणों के बैठने, उनके आवेदन प्राप्त करने, उनके लिए स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्था की जाएगी। शिविरों के आयोजन से पहले आयोजन की सूचना मुनादी तथा अन्य तरीकों से ग्रामवासियों को दी जाएगी। शिविरों की तिथियों का निर्धारण हाट बाजारों को दृष्टि में रखकर किया जाएगा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleढोढर चौकी पर पदस्थ आरक्षक को लोकायुक्त ने 3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
Next Article युवाओं के लिये रोजगारप्रद होना चाहिये, कौशल विकास प्रशिक्षण उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण देने की रणनीति बनायें- मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Top Trending

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.