Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » किसानों को अतिवृष्टि या अन्य कारणों से जो भी फसल नुकसान होगा सर्वेक्षण पश्चात राहत राशि दी जाएगी, प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में सम्मिलित हुए
All News

किसानों को अतिवृष्टि या अन्य कारणों से जो भी फसल नुकसान होगा सर्वेक्षण पश्चात राहत राशि दी जाएगी, प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में सम्मिलित हुए

SamagraBy SamagraAugust 29, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 29 अगस्त 2019/ किसानों की भलाई के लिए राज्य शासन लगातार कार्य कर रहा है। कर्ज माफी जैसी बड़ी योजना किसानों के लिए ही बनाई गई है । इस चरणबद्ध योजना के द्वितीय चरण में शीघ्र ही बचे हुए किसानों के लिए कर्ज माफी की जाएगी। अतिवृष्टि से किसान चिंतित नहीं हो, अतिवृष्टि अथवा किसी भी कारण से फसल को नुकसान होने पर राज्य शासन सर्वेक्षण पश्चात राहत राशि देगा, इसके लिए कलेक्टरों को आदेश जारी किए गए हैं। यह बात प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास उद्यानिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव ने आज जिले के आलोट में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कैंप में संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर आलोट विधायक श्री मनोज चावला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा, श्री राजेश भरावा, श्री डी.पी. धाकड़, श्री वीरेंद्रसिंह सोलंकी, श्री मनोज चावला, श्री निजाम काजी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी आदि उपस्थित थे। शिविर में 1340 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे से 117 आवेदनों का निराकरण किए गए, निराकरण का सिलसिला सतत जारी था।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ हितग्राहियों को वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 20 लाख किसानों के कर्ज माफ किए गए, इसमें डिफाल्टर किसानों और चालू खाता किसानों सहित सभी किसानों के ऋण माफ किए जा रहे हैं। चिन्हाकित किसानों की सूचियों में गड़बड़ी पाए जाने पर शासन द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर तथा निलंबन जैसी कार्रवाईयां की जा रही हैं। किसानों मजदूरों के पुत्र-पुत्रियों को खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापना के लिए क्लस्टर बनाकर 1 एकड़, आधा एकड़ भूमि लीज पर उपलब्ध कराई जाएगी, उनको वित्तपोषित किया जाएगा। इसके लिए 100 करोड रुपए बजट का प्रावधान किया गया है। खेती की लागत कम करने के लिए शासन द्वारा सशक्त प्रयास किए गए हैं। किसानों को गेहूं विक्रय पर 160 रूपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए शासन द्वारा सोलह सौ करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। मक्का विक्रय पर प्रति क्विंटल रूपए 250 तथा प्याज बिक्री पर रूपए 8 प्रति किलो राशि दी जाएगी। प्याज उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि है तो 145 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है, किसानों का बिजली बिल आधा किया गया है। राज्य शासन द्वारा अब तक अपने अल्पसमय के कार्यकाल में उल्लेखनीय कल्याणकारी कार्य किए गए हैं इसमें कन्या विवाह के लिए 51000 रूपए तथा पेंशन राशि दुगनी करने जैसे कार्य सम्मिलित है। आगामी समय में 1000 रूपए प्रति हितग्राही पेंशन राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में विधायक श्री मनोज चावला ने भी संबोधित करते हुए राज्य शासन की किसानों तथा प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी नीति का जिक्र किया। आलोट शिविर में प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा अन्य अधिकारियों के साथ ग्रामीणजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी तथा निराकरण के निर्देश विभागों को जारी किए।

शिविर में प्रभारी मंत्री ने ग्राम कराडिया के रमेश पिता कचरू को 30 हजार रूपए आर्थिक सहायता राशि उसकी भैंस की प्राकृतिक आपदा में मृत्यु पर प्रदान किए। ग्राम मूंज के किसान प्रहलादसिंह तथा ददियाखेड़ी के कालूराम चौहान को स्पॉयलर सीड ग्रेडर वितरण किए। ग्राम बरडियाराठौर के केदार प्रजापत को व्हील चेयर, ग्राम पाटन के मोहनदास को वृद्धावस्था पेंशन, ग्राम खजूरीसोलंकी के मदनसिंह को निःशक्त पेंशन का लाभ वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया। शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपने स्टॉल लगाकर आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभोपाल-इंदौर एक्सप्रेस-वे विश्व-स्तरीय बने – मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ मॉडल का प्रस्तुतिकरण
Next Article फिट इंडिया अभियान की आज शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, देशभर में आयोजन
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविंद…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

By EditorSeptember 4, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.