Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न
All News

रतलाम जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

SamagraBy SamagraAugust 30, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 30 अगस्त 2019/ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा, श्री डी.पी. धाकड, रतलाम-ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना एवं जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा ने विभागीय कार्यों और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।

कृषि विभाग के उपसंचालक श्री जी.एस. मोहनिया ने मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना की प्रगति से अवगत करवाया। विधायक श्री मकवाना ने कहा कि ग्रामीणजनों को फसल बीमा योजना का लाभ प्रदान कराया जाए। सोयाबीन की फसल में हुई नुकसानी का आंकलन करते हुए नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाने की कार्यवाही की जाए। श्री डी.पी. धाकड ने खेतों का मौका मुआयना टीम वर्क के आधार पर करवाने की बात कही। उन्होंने विभागीय एप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को फसलों के बारे में जानकारी देने, कार्यशाला कराने, संगोष्ठी कराने के लिए कहा।

सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि सितम्बर के प्रथम सप्ताह से किसानों की संगोष्ठियां आयोजित कर जागरुकता सम्बन्धी कार्यक्रम किए जाएंगे। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के अधिकारी से गौशालाओं की योजना की समीक्षा सदस्यों द्वारा की गई। उपसंचालक पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पलदुना, कलमोडा, सागोद आदि क्षेत्रों में गौशाला के लिए योजना बनाई जा रही है। सहायक संचालक मत्स्य ने बताया कि रतलाम में 69 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 197 सिंचाई तालाब हैं जिनमें मछली पालन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईडा ने रुपनार डेम के अन्तर्गत हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक में समितियों के पंजीयन का तरीका एवं निर्धारित नियमावली की गहन विस्तार से समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत ने सभी सदस्यों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देशित किया गया कि वे मुख्य रुप से गणवेश वितरण तथा सायकल वितरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न करें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमर वरधानी ने बजट आवंटन प्राप्त होते ही सेवा प्रदायगी की बात कही। श्री डी.पी. धाकड ने पीआईयु के अधिकारियों को धामनोद स्कूल में विद्युत कनेक्शन कराने के लिए कहा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आगामी सात दिवस में विद्युत कनेक्शन की कार्यवाही कर ली जाएगी। समिति सदस्य श्री नारायण मईडा ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के प्रभारी अधिकारी से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के मानदेय वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि विभाग में अतिशेष कर्मचारियों की नियुक्ति एवं बजट आवंटन प्राप्त न होने के कारण समस्या हो रही है, आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अध्यक्ष जिला पंचायत ने ग्राम उमरन एवं ऊनी के तालाब निर्माण की प्रगति की पडताल की। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा नए कार्यों के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। ग्राम नोगांवा, बडौदा के अन्तर्गत नलजल योजना के लिए जो खुदाई हुई थी उसकी रिपेयरिंग वर्क नहीं हुआ है, इस सम्बन्ध में पीएचई के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि खोदी गई सडकों को भरने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की है। यह कार्य ठेकेदारों से सम्पन्न करवाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से ग्राम सेजावता में पुलिया निर्माण की मांग रखी गई एवं सेजावता से बांगरोद रोड पर बने गड्ढों को भरने की बात कही गई। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणजन कार्य के लिए मना कर रहे हैं। सीईओ जिला पंचायत ने मामले में समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त खादी ग्रामोद्योग विभाग, महिला बाल विकास विभाग के आंगनवाडी भवनों के निर्माणाधीन, अप्रारम्भ और अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत ने जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों से सौभाग्य योजना की जानकारी सभी सदस्यों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के सदस्य, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविदेशों से आयात होने वाली 800 करोड़ की अगरबत्ती की काड़ी का प्लांट प्रदेश में स्थापित होगा, मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की आई.टी.सी. कंपनी से हुई चर्चा में सहमति
Next Article मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 10 सरकारी बैंक मर्ज होकर बनेंगे 4 बड़े बैंक
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने अरविंद…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

By EditorSeptember 4, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.