Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले लगकर रोने लगे इसरो चीफ के. सिवन,चंद्रयान-2 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से कुछ सेकंड पहले संपर्क टूट गया
All News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले लगकर रोने लगे इसरो चीफ के. सिवन,चंद्रयान-2 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से कुछ सेकंड पहले संपर्क टूट गया

SamagraBy SamagraSeptember 7, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 7सितम्बर2019/  चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से कुछ सेकंड पहले चंद्रयान-2 से संपर्क टूट गया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी इसरो मुख्यालय में मौजूद थे. इसके बाद सुबह एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय पहुंचे.
वैज्ञानिकों को संबोधित करने के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी इसरो मुख्यालय से जाने लगे तो इसरो चीफ के. सिवन पीएम मोदी के गले लगकर रोने लगे. पीएम मोदी ने गले लगाकर इसरो चीफ की पीठ थपथपाई और हौसला बढ़ाया.
एक बार फिर इसरो मुख्यालय पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम निश्चित रूप से सफल होंगे. इस मिशन के अगले प्रयास में भी और इसके बाद के हर प्रयास में भी कामयाबी हमारे साथ होगी.
पीएम ने कहा कि हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है, कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती हैं. ज्ञान का अगर सबसे बड़ा शिक्षक कोई है तो वो विज्ञान है. विज्ञान में विफलता नहीं होती, केवल प्रयोग और प्रयास होते हैं.
मैंने भी उस पल को आपके साथ जिया है: पीएम मोदी
पीएम मोदी बोले, मैं सभी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के परिवार को भी सलाम करता हूं. उनका मौन लेकिन बहुत महत्वपूर्ण समर्थन आपके साथ रहा. हम असफल हो सकते हैं, लेकिन इससे हमारे जोश और ऊर्जा में कमी नहीं आएगी. हम फिर पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ेंगे.
उन्होंने कहा कि अपने वैज्ञानिकों से मैं कहना चाहता हूं कि भारत आपके साथ है. आप सब महान प्रोफेशनल हैं जिन्होंने देश की प्रगति के लिए संपूर्ण जीवन दिया और देश को मुस्कुराने और गर्व करने के कई मौके दिए. आप लोग मक्खन पर लकीर करनेवाले लोग नहीं हैं पत्थर पर लकीर करने वाले लोग हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा, साथियों मैं कल रात को आपकी मनस्थिति को समझ रहा था. आपकी आंखें बहुत कुछ कह रही थीं. आपके चेहरे की उदासी मैं पढ़ पा रहा था. ज्यादा देर मैं आपके बीच नहीं रुका. कई रातों से आप सोए नहीं हैं. फिर भी मेरा मन करता था, कि एक बार सुबह आपको फिर से बुलाऊं. आपसे बातें करूं. इस मिशन के साथ जुड़ा हुआ हर व्यक्ति अलग ही अवस्था में था, बहुत से सवाल थे. बड़ी सफलता के साथ आगे बढ़ते गए. अचानक सबकुछ नजर आना बंद हो गया है. मैंने भी उस पल को आपके साथ जिया है.
सिर्फ 2.1 किमी पहले टूटा संपर्क
भारत के चंद्रयान-2 मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया. इसके साथ ही 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन के भविष्य पर सस्पेंस बन गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने संपर्क टूटने का ऐलान करते हुए कहा कि चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी पहले तक लैंडर का काम प्लानिंग के मुताबिक था. उन्होंने कहा कि उसके बाद उसका संपर्क टूट गया.
शनिवार तड़के लगभग 1.38 बजे जब 30 किलोमीटर की ऊंचाई से 1,680 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से 1,471 किलोग्राम के विक्रम चंद्रमा ने सतह की ओर बढ़ना शुरू किया, तब सबकुछ ठीक था. इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘यह मिशन कंट्रोल सेंटर है. विक्रम लैंडर उतर रहा था और लक्ष्य से 2.1 किलोमीटर पहले तक उसका काम सामान्य था. उसके बाद लैंडर का संपर्क जमीन पर स्थित केंद्र से टूट गया. आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है.’
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि होंगे राकेशसिंह, 2100 मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
Next Article संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव जनसम्पर्क पदस्थ
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों की शिकायत…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.