Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जिले में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अनुविभागवार निरीक्षण दल गठित, निर्धारित दिवसों में करेंगे रात्रि गश्त
All News

जिले में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अनुविभागवार निरीक्षण दल गठित, निर्धारित दिवसों में करेंगे रात्रि गश्त

SamagraBy SamagraOctober 1, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 1 अक्टूबर 2019। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले में कानून व्यवस्था तथा अन्य कार्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाया है। इसके लिए अनुभागवार दलों का गठन किया गया है इनमें राजस्व अधिकारी, आबकारी अधिकारी, खाद्य अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं श्रम विभाग को सम्मिलित किया गया है। गठित दल अपने निर्धारित दिवसों में रात्रि गश्त करके व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे, खामी पाई जाने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
प्रशासनिक कसावट तथा आकस्मिक निरीक्षण के लिए कलेक्टर श्रीमती चौहान ने सोमवार को वीसी के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम से चर्चा की, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारी स्वस्फूर्त रहकर एक्शन लेवे। ठोस प्रशासनिक कार्यशैली के तहत गठित किए गए अनुभागवार दलों में शामिल राजस्व अधिकारी अपने निर्धारित दायित्व का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। आबकारी विभाग का अधिकारी यह देखेगा कि रात्रि में निर्धारित समयावधि में शराब की दुकान बंद हुई है अथवा नहीं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी अपने दायित्वों के अधीन विभिन्न निरीक्षण करेगा। यह अधिकारी अपने फील्ड में रहेंगे तो अन्य जनस्रोतों से भी उनको ज्यादा सूचनाएं जानकारी मिल सकेगी, जिसका लाभ आमजन को उनकी कार्रवाई से मिलेगा। श्रम विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि लेबर एक्ट का पालन हो, प्राइवेट संस्थानों में कार्यरत व्यक्ति को लेबर एक्ट के तहत पूरी राशि का भुगतान किया जा रहा है, गुमास्ता एक्ट का पालन देखेंगे। राजस्व अधिकारी जिले में लागू किए गए प्रतिबंधात्मक आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन देखेंगे वे यह भी देखेंगे कि हाईवे पर किसी टोल प्लाजा में शासन के निर्देशों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं। यात्री बसों तथा परिवहन विभाग के बैरियर समुचित रूप से शासन के निर्देशानुसार संचालित हो रहे हैं अथवा नहीं, खामियां पाए जाने पर तत्काल शासन के निर्देशानुसार कदम उठाए जाएंगे। दल में शामिल प्रत्येक विभाग का अधिकारी अपने दायित्व के अधीन नियमों का क्रियान्वयन देखेगा। गठित दल आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अपने दायित्वों का अंजाम देंगे।
दल गठन
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार रतलाम शहर अनुविभाग के लिए गठित दल में एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी, आबकारी उपनिरीक्षक श्री पुष्पराजसिंह चौहान, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री रामनरेश दिवाकर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.आर. सोलंकी, श्रम निरीक्षक श्री आर.के. लोधी सम्मिलित किए गए है। रतलाम-ग्रामीण अनुविभाग के दल में एसडीएम श्री प्रवीण फुलपगारे, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विवेक सक्सेना, नायब तहसीलदार श्रीमती रुपाली जैन, आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति मंडोरिया सम्मिलित की गई है।
अनुविभाग रतलाम शहर के लिए गठित एक अन्य दल में डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, नायब तहसीलदार श्री नवीन गर्ग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वी.के. शर्मा, कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि खांबेटे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.सी. बारोट तथा श्रम निरीक्षक सुश्री नलिनी कटारा सम्मिलित किए गए हैं। अनुविभाग जावरा के लिए गठित दल में एसडीएम श्री एम.एल. आर्य, नायब तहसीलदार श्री बसंतीलाल डाबी, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री मनोहरसिंह ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक श्री चैतन्य वेद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल, श्रम अधिकारी श्री एस.के. शर्मा सम्मिलित किए गए हैं।
जावरा के लिए गठित एक अन्य दल में तहसीलदार श्री नित्यानंद पांडे, तहसीलदार श्रीमती स्वाति तिवारी, सीएमओ श्री केशवसिंह सदर, तहसीलदार श्री संतोष कुमार, श्री आनंद जायसवाल तथा सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आकाश गौर सम्मिलित किए गए हैं। अनुविभाग आलोट के लिए गठित दल में एसडीएम श्री चंद्रसिंह सोलंकी, तहसीलदार श्री अनिल कुशवाहा, सीएमओ श्री संजय चौधरी, नायब तहसीलदार श्री कैलाश डामोर, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पी.के. अहिरवार तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री विजय मेडा शामिल किए गए हैं।
आलोट अनुविभाग के लिए गठित एक अन्य दल में तहसीलदार श्री पारसमल कनहारा, नायब तहसीलदार श्री रमेश मसारे, सीएमओ श्री अशोक शर्मा, राजस्व निरीक्षक श्री दिनेश टोकरें सम्मिलित किए गए हैं। सैलाना अनुविभाग के लिए गठित दल में एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर, तहसीलदार श्री महेश सोलंकी, सीएमओ सैलाना, नायब हसीलदार श्री राजेश श्रीमाल, श्रम निरीक्षक श्रीमती ज्योति तोतला तथा आबकारी उपनिरीक्षक श्री के.के. पड़रिया सम्मिलित किए गए हैं।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को जिले में विभिन्न आयोजन होंगे रतलाम में प्रभातफेरी निकलेगी, दौड़ आयोजित होगी
Next Article आज भारत को महात्मा की ज्यादा जरूरत है – कमल नाथ
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.