रतलाम,1नवम्बर(खबरबाबा.काम) । जिले में जावरा-रतलाम फोरलेन पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ,जिसमें निजी स्कूल बस से उतरे बच्चे को रोड पार करवाने के दौरान साथी बच्चे की मौत हो गई। दूसरी और से आ रही तेज रफ्तार कार ने रोड पार कराकर बस की और लौट रहे बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जावरा के एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लाने व छोड़ने हसन पालिया तक जाती है। शुक्रवार दोपहर बस स्कूली बच्चों को लेकर आई थी और बरगढ फंडे के समीप एक बच्चे को उतारना था। छोटे बच्चे को सड़क के दूसरी तरफ जाना था। बताया जाता है कि बस में कोई कंडक्टर नहीं था, इसलिए हसन पालिया निवासी कक्षा पांचवी का छात्र मोहम्मद सुफियान पिता अकरम अपने साथी बच्चे को रोड पार करवाने उतरा। उसने उस बच्चे को तो सुरक्षित रूप से सड़क पार करवा दी, लेकिन खुद जब पलटकर बस की तरफ आने लगा तो एक तेज रफ्तार कार ने अचानक आकर उसे जोरदार टक्कर मार दी। सुफियान टक्कर से उछलकर गिरा और मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बस चालक और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और स्कूल प्रबंधन को घटना की सूचना दी।
मजदूरी करते हैं पिता…
जानकारी मिलने पर पुलिस ने परिजनों को भी सूचित किया तथा पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। इसके बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार सुफियान के पिता अकरम खान एक गरीब परिवार से हैं और मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करते हैं। तीन बच्चों में सुफियान सबसे छोटा था। इस घटना से पूरे गांव में गमगीन माहौल फैल गया और जिसने भी घटना के बारे में सुना, वह बच्चे के घर की तरफ दौड़ पड़ा।
What's Hot
Previous Articleरतलाम: पिकअप और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार अध्यापक की मौत
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.