रतलाम, 19दिसम्बर2019। धोलावाड़ जलाशय में ईको टूरिज्म पार्क और जन सुविधा निर्माण के लिए रतलाम कलेक्टर को 28 लाख 43 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कार्य प्रगति पर है। नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल ने यह जानकारी राज्य विधानसभा में विधायक चेतन्य कुमार काश्यप के प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि 7 करोड़ 27 लाख रुपए लागत की रतलाम टूरिज्म सर्किट योजना को केन्द्र की मंजूरी नहीं मिली है। मांगल्य मंदिर को अधिग्रहित कर पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने की भी कोई योजना प्रस्तावित नहीं है।
———————
करमदी पंचायत को 10 लाख की दूसरी किश्त मिली
रतलाम, 18 दिसम्बर। एक अन्य सवाल के जवाब में श्री काश्यप को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने बताया कि मांगलिक भवन के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत करमदी को दूसरी किश्त के 10 लाख रुपए आवंटित किए जा चुके हैं। चूंकि मथुरी पंचायत ने निर्धारित मापदंडों के अनुसार मांगलिक भवन निर्माण का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण नहीं किया है, इसलिए उसे दूसरी किश्त के 6 लाख रुपए नहीं दिए गए हैं।
———————-
रतलामी सेव की ब्रांडिंग के लिए जी.आई. टेग प्राप्त
रतलाम, 18 दिसम्बर। रतलामी सेव दतिया-टीकमगढ़ के बेजमेटल, महेश्वरी साड़ी एवं चंदेरी के पात्रों की ब्राडिंग हेतु जी.आई.टेग प्राप्त किए जा चुके हैं। इनके प्रचार के लिए 757.52 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी गैस त्रासदी मंत्री आरिफ अकील ने विधायक चेतन्य काश्यप के सवाल के जवाब में विधानसभा में दी। उन्होंने बताया कि सागर की बरफी और भिण्ड के पेड़ों सहित अन्य उत्पादों की ब्राडिंग के लिए जी.आई. टेग प्राप्त करने की संभावना हेतु परीक्षण किया जा रहा है।
———————-
औद्योगिक क्षेत्रों में विकास के लिए 25055.00 लाख रुपए स्वीकृत
रतलाम, 18 दिसम्बर। रतलाम सहित प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए पिछले पांच वर्षों में 25055.00 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। वित्तीय उपलब्धता के अनुसार विकास कार्य किए जा रहे हैं। गैस त्रासदी मंत्री आरिफ अकील ने विधायक चेतन्य काश्यप को बताया कि बंद पड़े उद्योगों की जमीनों के अधिग्रहण के संबंध में प्रचलित नियमों में प्रावधान है।
———————-
नई मंडी के लिए 4.710 हेक्टेयर भूमि खरीदी
रतलाम, 18 दिसम्बर। रतलाम में फल फूल सब्जी और लहसून-प्याज की अत्याधुनिक नई मंडी निर्माण के लिए 4.710 हेक्टेयर भूमि क्रय की गई है। विधायक चेतन्य काश्यप को किसान कल्याण मंत्री सचिन यादव ने बताया कि बजट उपलब्धता होते ही मंडी निर्माण का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
———————-
वित्त मंत्री ने दिए राजस्व आय में कमी के संकेत
रतलाम, 18 दिसम्बर। वित्त मंत्री तरूण कुमार भनोत ने विधायक चेतन्य काश्यप के सवाल के जवाब में स्वीकार किया कि वर्ष 2019-20 के बजट में अनुमान के मुताबिक राजस्व में 23 प्रतिशत की वृद्धि नहीं पो पाएगी। उन्होंने बताया कि बजट में राजस्व प्राप्ति का आंकड़ा देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि पर आधारित था। चूंकि हाल ही के महीनों में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में काफी कमी होना परिलक्षित हुआ है, अत: राज्य के बजट में लक्षित राजस्व वृद्धि की प्राप्ति में कठिनाई होना निश्चित है। अभी महालेखाकार के आंकड़े भी नहीं आये हैं। उन्होंने आबकारी से 4500 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने संबंधी अनुमान की प्राप्ति को भी मुश्किल बताया।
———————-
कंस्लटेंट की नियुक्ति हेतु निविदा आमंत्रित- मुख्यमंत्री
रतलाम, 18 दिसम्बर। रतलाम अल्कोहल प्लांट की लगुन की भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र निर्माण के लिए विस्तृत कार्य योजना प्रतिवेदन तैयार करने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए निविदा आमत्रित की गई है। निविदा 5 नवंबर 2019 को क्षेत्रीय कार्यालय एम.पी.आई.डी.सी. इंदौर द्वारा आमंत्रित की गई है।
यह जानकारी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक चेतन्य कुमार काश्यप के प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि कार्य योजना प्रतिवेदन बनाने की कार्रवाई प्रचलन में है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने श्री काश्यप को बताया कि वर्तमान में रतलाम में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था एवं शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था संचालित है। अभी यहां उच्च दक्षता का कौशल उन्नयन केन्द्र खोलने की कोई योजना विचाराधीन नहीं है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.