रतलाम,18दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ पुलिस ने बुधवार दोपहर को स्टेशन रोड स्थित एक होटल पर दबिश देकर संदिग्ध अवस्था में युवक-युवती को पकड़ा। पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक और मैनेजर के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।
एएसपी डॉ. इंद्रजीत सिंह बाकरवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित होटल पर दबिश दी । जिसमें संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर नामली निवासी दो युवकों को पकड़ा गया। पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। संदिग्ध गतिविधियां चलती पाए जाने पर पुलिस ने होटल के मैनेजर सुरेंद्र को भी गिरफ्तार किया है, वहीं होटल संचालक अंकित के खिलाफ भी धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।एएसपी डॉ बाकरवाल ने बताया कि होटल की परमिशन की जांच की जा रही है ,वहीं इसके लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई भी की जा रही है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.