Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » खरगोन: शराब फैक्ट्री में डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, 3 जिलों में हुई लूट की 6 वारदातों का खुलासा
All News

खरगोन: शराब फैक्ट्री में डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, 3 जिलों में हुई लूट की 6 वारदातों का खुलासा

SamagraBy SamagraDecember 7, 2019No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

खरगोन,7दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ खरगोन पुलिस ने शराब फैक्ट्री में डकैती डालने की योजना बनाते हुए 5 आरोपियों को हत्या के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से पूछताछ में लूट की 6 वारदातों का भी खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार विगत दिनों सनावद थाना अंतर्गत मिर्ची पाउडर डालकर चित्रमोड़ रोड पर हुई तीन लाख रुपये की लूट तथा जिले में अन्य थाना क्षेत्रों में हुई लूट की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अति.पुलिस महानिदेशक इंदौर जोन वरुण कपूर द्वारा उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन एम.एस.वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन सुनील कुमार पाण्डेय को विशेष टीम बनाकर अपराधियों की पतारसी हेतु निर्देश दिये गये थे।
पुलिस अधीक्षक खरगोन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह शैलेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देशन में एसआई वरुण
तिवारी को विशेष बल के साथ अपराधों की पतारसी हेतु लगाया गया था । एसीई वरुण तिवारी की टीम सनावद थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी के साथ लगातार इस दिशा में विवेचना कर रही थी । शुक्रवार शाम करीब 07.30 बजे मुखबिर से सूचना मिली,कि सेंधवा के कुछ बदमाश चाँदनीपुरा सनावद में भीमा सेठ से लिये किराये के मकान में बड़वाह की खोड़ी वाली शराब फैक्ट्री में डाका डालकर भारी नगदी लूटने का प्लान बना रहे है,बदमाशों का एक साथी कुछ देर पहले शराब, नमकीन,  पानी बगैरह लेकर भीमा सेठ के मकान की तरफ ही गया है । थाना प्रभारी ने सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल गवाहान को तलब कर दबिश देने की तैयारी करते हुए पुलिस की तीन टीमें तैयार की। एक टीम का नेतृत्व एसीई वरुण तिवारी, प्रआर. दिलीप ठाकरे,प्रभार. विजय जमरे,जीवन, दशरथ, किशोर ,मुकेश तिरोले, श्याम पंवार तथा दूसरी टीम का नेतृत्व उनि.सुरन्द्र पंवार,उनि.प्रकाश शाही, आर. मधुर, मुकेश यादव, आशीष,आर. मुकेश पटेल, दिनेश रोमडे तथा तीसरी टीम का नेतृत्व स्वयं थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी, उनि दीपक तलवारे, उनि नीरज लोधी, आर. बडेराजा सिंह, राजीव, अजय द्वारा करते हुए गोपनीयता के साथ सावधानी पूर्वक मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर तीन तरफ से घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई।
तब मौके पर पाँच व्यक्ति शराब पीने की तैयारी करते हुए मिले जिनसे पूछताछ करने पर पहले ने अपना नाम उस्मान पिता सब्बीर मंसूरी उम्र 24 वर्ष निवासी रामकटोरा नाला पार सत्तार का मकान सेंधवा जिला बड़वानी का होना बताया जिसकी तलाशी पर एक पिस्टल, छःजिन्दा कारतूस, 420 रुपये बरामद हुए, दूसरे बदमाश ने अपना नाम आदिल पिता सलीम कुरैशी उम्र 23 वर्ष निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेंधवा जिला बड़वानी का होना बताया जिससे एक देशी कट्टा,एक कारतूस, 200 रुपये बरामद हुए,तीसरे बदमाश ने अपना नाम आजम पिता अमजद शाह उम्र 23 वर्ष निवासी मेनगाँव खरगोन का होना बताया ,जिससे एक देशी कट्टा, 300 रुपये बरामद हुए, चौथे बदमाश ने अपना नाम आदिल पिता असलम खँन उम्र 26 वर्ष निवासी खंडवा सनावद का होना बताया जिससे एक देशी कट्टा, एक कारतूस, 50 रुपये मिले तथा पांचवे बदमाश ने अपना नाम  नानू पिता मदनलाल पंवार निवासी सुराना नगर बड़वाह का होना बताया जिसके कब्जे से एक फरसा बरामद हुआ । आरोपियों ने पूछताछ पर अगले दिन खोड़ी शराब फैक्ट्री बड़वाह में डकैती डालकर वहां से पैसे ले जाने वाले
कर्मचारी को लूटने की योजना बनाने की बात कबूल की गई । आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त एक मोटर साईकिल भी जब्त की गई।
आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 399,402 भादवि तथा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से विधिवत गिरफ्तार किया.
जाकर थाना सनावद मे अपराध क्रमांक 477/9 का पंजीबद्ध किया गया।
आरोपियों द्वारा जिला खरगोन में कि गई वारदाते:-
आरोपीगणों से थाना क्षेत्र के अन्य अपराधों के विषय सख्ती से पूछताछ करने पर उस्मान ने अपने साथी आदिल कुरैशी, सलमान के अन्य दोस्त के साथ मिलकर सनावद में 4-5 दिन पूर्व में चित्रमोड़ रोड पर मोटर साईकिल सवार की आँख
में मिर्ची पाउडर डालकर तीन लाख रुपये नगदी लूटने की घटना कबूल की । जिस पर आरोपी उस्मान तथा आदिल कुरैशी ने अपने हिस्से में आये रुपयों में शेष बचे रुपये क्रमश: उस्मान द्वारा 45,000 रुपये नगदी तथा आदिल द्वारा 50,000 रूपये, कुल नगदी 95,000 रूपये जब्त करवाये।
2.आरोपी उस्मान ने अपने साथी आदिल कुरैशी एवं सलमान के साथ माकड़खेड़ा फाटा मंडलेश्वर रोड पर फायनेंस कम्पनी के कर्मचारी से एक बैग जिसमें 43940 रुपये नगदी, एक टेबलेट और एक प्रिंटर रखे थे लूटना कबूल किया । इस घटना पर थाना कसरावद में अपराध क्रमांक 489/9 धारा 392 भादवि का दिनांक 6.0. 9 पंजीबद्ध है।
आरोपियों द्वारा जिला बड़वानी में कि गई वारदाते: –
1.आरोपियों ने थाने पर पूछताछ की जाने पर उस्मान ने अपने साथी आदिल कुरैशी, सलमान, आजम तथा कुँवर सिंह उर्फ टोपी के साथ थाना सेंधवा ग्रामीण अंतर्गत अमरदीप गैस एजेंसी के गोडाउन कीपर को कड़ा दिखाकर ढाई लाख रुपये का बैग लूटने की घटना कबूल की । इस घटना में थाना सेंधवा ग्रामीण जिला बड़वानी में अपराध क्रमांक 626/।9 धारा 392 भादवि का दिनांक 7.0,9 पंजीबद्ध है।
2. आरोपी उस्मान ने अपने साथी आदिल कुरैशी तथा सलमान के साथ मिलकर सेंधवा में मोहन ऑटो डील फायनेंस के कर्मचारी को कड्टे के बट से मारकर डरा धमकाकर बैग लूटने की घटना कबूल की जिस पर धाना सेंधवा सिटी जिला बड़वानी में अपराध क्रमांक 353/9 धारा 394 भादवि का दिनांक 6.।.9 पंजीबद्ध है।
3.आरोपी उस्मान ने अपने साथ आदिल कुरैशी के साथ सेंधवा सिटी धाना अंतर्गत नंदकिशोर अग्रवाल के ऑटो डील शोरूम पर 50000/- रुपये एवं डीवी आर इत्यादि लूटने की घटना भी कबूल की । इस घटना पर थाना सेंधवा सिटी जिला बड़वानी में
अपराध क्रमांक 356/9 धारा 394,506 भादवि का दिनांक 24..9 पंजीबद्ध है।
आरोपियों द्वारा जिला धार में कि गई वारदाते: –
1.आरोपी उस्मान ने अपने साथ आदिल कुरैशी तथा जहीर निवासी सेंधवा के साथ मिलकर कुक्षी में चौकसी बाला ज्वैलर्स पर पिस्टल से फायर करने की घटना भी कबूल की जिस पर कि थाना कुक्षी जिला धार में अपराध क्रमांक 633/9 धारा 336 भादवि का दिनांक 30.0. 9 पंजीबद्ध है।
इस प्रकार घातक हथियारों के साथ उक्त आरोपियों को थाना सनावद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । जिनसे थाना सनावद की एक,थाना कसरावद की एक , जिला बड़वानी थाना ग्रामीण सेंधवा एक एवं थाना सिटी सेंधवा दो तथा जिला धारा थाना कुक्षी की एक घटना का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता मिली है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: हत्या,हत्या के प्रयास,लूट, चेन स्नेचिंग की वारदातों में आई कमी तो चोरी, रेप और अपहरण के मामले बढे़, जाने रतलाम जिले में तीन वर्षो के अपराधों की तुलनात्मक स्थिति, सड़क हादसों में भी आई कमी
Next Article वीर सैनिकों का स्मरण कर मनाया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों की शिकायत…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.