Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रतलाम शहर में 21 करोड रुपए के कार्य प्रथम चरण में किए जाएंगे,सड़कों का चौड़ीकरण और सोन्दर्यीकरण होगा, शहर में 10 स्थानों पर लगेगी स्मार्ट स्क्रीन, कलेक्टर के समक्ष प्रोजेक्ट कंसलटेंट ने दिया प्रेजेंटेशन, जानिए शहर में कहां-कहां,क्या-क्या कार्य होंगे
All News

मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रतलाम शहर में 21 करोड रुपए के कार्य प्रथम चरण में किए जाएंगे,सड़कों का चौड़ीकरण और सोन्दर्यीकरण होगा, शहर में 10 स्थानों पर लगेगी स्मार्ट स्क्रीन, कलेक्टर के समक्ष प्रोजेक्ट कंसलटेंट ने दिया प्रेजेंटेशन, जानिए शहर में कहां-कहां,क्या-क्या कार्य होंगे

SamagraBy SamagraDecember 27, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 27 दिसम्बर (खबरबाबा. काम) / रतलाम शहर में मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में 21 करोड रुपए के विभिन्न कार्य किये जायेंगे इनकी शुरुआत की जा चुकी है। कृषि उपज मंडी महू रोड से फव्वारा चौक तक सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क को दोनों और 50-50 फीट बनाया जा रहा है। इसके साथ ही अमृतसागर तालाब के विकास एवं सौंदर्यीकरण के तहत लाइटिंग, बाउंड्रीवाल, पिचिंग  आदि कार्य भी आरंभ  कर दिए गए है। मिनी स्मार्ट सिटी के तहत किए जाने वाले कार्यों का प्रजेंटेशन कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के समक्ष शुक्रवार को भोपाल से आए प्रोजेक्ट कंसलटेंट श्री दीपक त्रिपाठी ने दिया। बैठक में निगमायुक्त श्री एस.के. सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेश व्यास, श्री सोनी आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि निगम द्वारा शहर में सड़कों पर निर्माणाधीन पाइप लाइन कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि मिनी स्मार्ट सिटी कार्य आरंभ किए जा सके। बताया गया कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले कार्यों की डीपीआर स्वीकृत की जाकर टेंडर भी हो चुके हैं, वर्तमान में सड़कों के चौड़ीकरण, नवीनीकरण के अलावा चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही लाइटिंग, फुटपाथ निर्माण, रोडसाइड ड्रेन कैरिज, वे डिवाइडर, अंडरग्राउंड केबल, स्ट्रीट लाइट आदि कार्य प्रोजेक्ट में शामिल किए गए हैं।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि निगमायुक्त प्रोजेक्ट मिनी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से समन्वय कर यह सुनिश्चित करें कि निगम की योजनाओं और प्रोजेक्ट के कार्यों में दोहराव नहीं हो। प्रोजेक्ट कंसलटेंट श्री त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि शहर में 10 स्थानों पर स्मार्ट स्क्रीन लगाई जाएगी जहां पब्लिक अनाउंसमेंट, पब्लिक सेफ्टी, अवेयरनेस, स्वच्छ भारत मिशन तथा दूसरे शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों के बारे में स्क्रीन पर जानकारी आमजन को दी जाएगी। नगर के काला घोड़ा चौराहा, बाजना बस स्टैंड चौराहा, नगर निगम चौराहा, अलकापुरी से 80 फीट जंक्शन, डीआरएम ऑफिस चौराहा, फाउंटेन चौराहा तथा दिलबहार चौराहे पर सौंदर्यीकरण, हाईमास्ट, रोटरी निर्माण, रिनोवेशन इत्यादि कार्य किए जाएंगे। अमृत सागर तालाब पर 3 करोड 67 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण, पाथवे, लैंडस्कैपिंग, हाईमास्ट लगाने से लेकर पिचिंग कार्य किया जा रहा है।
मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के गुजरात स्वीट सैलाना रोड से गांधीनगर, लक्ष्मणपुरा, रेलवे कॉलोनी होते हुए जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट तक 2 करोड़ 47 लाख रूपए खर्च किए जाकर सड़क नवीनीकरण, मरम्मत तथा अंडरग्राउंड केबल्ड स्ट्रीट लाइट कार्य किए जाएंगे। इसी तरह 3 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से बाजना बस स्टैंड से अमृत सागर गार्डन, त्रिपोलिया गेट, चांदनी चौक होते हुए आबकारी चौराहे तक रोड साइड ड्रेन निर्माण, अंडरग्राउंड केबल्ड स्ट्रीट लाइट, कैरिज वे पर डिवाइडर निर्माण, फुटपाथ निर्माण, सड़क मरम्मत इत्यादि कार्य किए जाएंगे। महाराणा प्रताप चौराहे सैलाना बस स्टैंड से लोकेंद्र टॉकीज होते हुए कालेज चौराहे तक सवा करोड रुपए की लागत से रोड साइड ड्रेन, फुटपाथ, अंडर ग्राउंड केबल्ड स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर निर्माण होगा। शास्त्री नगर मेन रोड पर 129 लाख रूपए खर्च किए जाकर रोड साइड ड्रेन, सड़क नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण, डिवाइडर, अंडरग्राउंड केबल्ड स्ट्रीट लाइट कार्य किया जाएगा। महू रोड कृषि उपज मंडी से नए कलेक्ट्रेट होते हुए फव्वारा चौक तक साइकिल ट्रैक निर्माण, रोडसाइड ड्रेन तथा फुटपाथ निर्माण होगा। इस कार्य पर दो करोड़ 45 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। कान्वेंट स्कूल से तलैया शेरानीपुरा जमातखाना तक एक करोड़ 56 लाख, 98 हजार रूपए लागत से रोडसाइड साइड ड्रेन निर्माण, फुटपाथ निर्माण तथा अंडरग्राउंड केबल्ड स्ट्रीट लाइट कार्य किया जाएगा। उकाला रोड से चार चक्की चौक, सेठिया गार्डन, एस्सार पेट्रोल पंप, ईदगाह रोड, बजरंग नगर होते हुए पीडब्ल्यूडी रोड तक ढाई करोड रुपए की लागत से रोड साइड साइड ड्रेन, फुटपाथ निर्माण, अंडर ग्राउंड केबल्ड स्ट्रीट लाइट कार्य किया जाएगा। इसके अलावा 1 करोड़ 10 लाख 76 हजार रुपए की लागत से स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहे से काला घोड़े तक रोड साइड ड्रेन, फुटपाथ तथा डिवाइडर निर्माण किए जाएंगे। प्रोजेक्ट के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर कल्वर्ट निर्माण भी किए जाएंगे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपुलिस विभाग में निरीक्षकों और रक्षित निरीक्षकों के तबादले, रतलाम से एक और थाना प्रभारी का तबादला
Next Article रतलाम में कड़ाके की सर्दी, ठंडी हवाओं ने ठिठुराया, 1 दिन में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री से अधिक की गिरावट, जानिए शुक्रवार को कितना रहा रतलाम का तापमान
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.