भोपाल,7जनवरी2020/ प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की सुगबुगाहट है। मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर सकते है,जिसमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर और कई जिलों के पुलिस अधिकारी बदले जा सकते हैं।
प्रशासनिक सूत्रों की माने तो मुख्य सचिव एसआर मोहंती 31 मार्च को रिटायर्ड होने से पहले प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने के पक्ष में है। एक दर्जन विभागों के सचिव भी बदले जा सकते है। हाल ही में सचिव एवं प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति होने वाले अधिकारियों को भी नई पदस्थापना मिलना है।
इंदौर को पहली महिला कलेक्टर मिलने की चर्चाएं
प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि संभावित फेरबदल में इंदौर को पहली महिला कलेक्टर मिल सकती है। वर्तमान कलेक्टर लोकेश जाटव सचिव पद पर पदोन्नत हो गए हैं। जल्द ही उनका तबादला हो सकता है। फेरबदल में एक दर्जन जिलों के कलेक्टरों को भी बदला जा सकता है। इधर पुलिस महकमें में भी बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है ,जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और आईजी प्रभावित हो सकते हैं ।हाल ही में हुई पदोन्नति के बाद कई अधिकारियों को नई पदस्थापना भी मिलना बाकी है।
Trending
- रतलाम को इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन में शामिल करने पर एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप और रतलाम के विभिन्न संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन… सीएम ने कहा-आने वाले समय में रतलाम के लिए और भी बड़ी-बड़ी योजनाएं लाएंगे
- रतलाम: मजदूरी करने की बात पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मार मारकर की थी हत्या, न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई…14 माह में प्रकरण का निराकरण
- रतलाम: अमृत सागर तालाब में मिल रहे गंदे पानी को रोकने की योजना, हरित क्षेत्र भी विकसित होगा… निगम आयुक्त ने इंजीनियरों के साथ किया मौके का निरीक्षण
- रतलाम: माननखेड़ा टोल प्लाजा पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो से अधिक एमडी जब्त, करोड़ों में है कीमत… राजस्थान से गुजरात जा रही थी
- रतलाम: खेल चेतना मेला की तैयारी को मूर्त रूप देने के लिए हुई बैठक,20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल महाकुंभ- क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन
- रतलाम: स्व.श्री महेंद्र गादिया की तृतीय पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों की श्रृंखला, रक्तदान शिविर व सेवा सम्मान आयोजित
- रतलाम: शहर में निर्मित देश के पहले “सुख शक्ति धाम” का लोकार्पण 4 जनवरी को, इंफोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति आएंगे…. प्रेरक और मार्गदर्शक वल्लभ भंसाली ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी
- ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा होते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने दिया इस्तीफा… संगठन में मची राजनीतिक हलचल
