Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम राजस्व विभाग में 1800 शिकायतें लंबित: कलेक्टर की सख्ती,दो माह में 1000 से कम करने का लक्ष्य..राजस्व रैंकिंग में टॉप-10 में आने का टारगेट…लापरवाही पर होगी कार्रवाई

September 6, 2026

रतलाम: सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु आज 6 सितंबर को सामूहिक बैठक का आयोजन

September 6, 2026

रतलाम: ई-स्कूटी में विस्फोट से घर में लगी आग मामला -16 वर्षीय बेटी के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम,एजेंसी संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

September 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भारत को 5 अरब डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने से भी बड़ा है लक्ष्‍य, भारतीय उद्यमियों का होगा नया दशक: मोदी
All News

भारत को 5 अरब डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने से भी बड़ा है लक्ष्‍य, भारतीय उद्यमियों का होगा नया दशक: मोदी

SamagraBy SamagraJanuary 7, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नईदिल्‍ली,7जनवरी2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत को 5 अरब डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने का लक्ष्‍य केवल एक पड़ाव है, हमारा लक्ष्‍य से इससे भी बड़ा और ऊंचा है। उन्‍होंने कहा कि आज जब हम एक नए वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, नए दशक में प्रवेश कर रहे हैं, तो मुझे ये कहने में कोई हिचक नहीं कि ये दशक भारतीय उद्यमियों का होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि ये जरूरी नहीं की जो कंपनी सफल न हो रही हो, उसके पीछे कोई साजिश ही हो, कोई लालच ही हो। देश में ऐसे उद्यमियों के लिए एक रास्ता तैयार करना आवश्यक था और आईबीसी ने इसी का आधार तय किया है।
देश के लोगों का सही सामर्थ्य तभी सामने आ सकता है, जब सरकार, इंडिया, इंडियन और इंडस्ट्रीज के आगे बाधा बनकर नहीं, बल्कि उनका साथी बनकर खड़ी रहे। बीते वर्षों में देश ने यही मार्ग अपनाया है।
भारतीय उद्योग, एक पारदर्शी माहौल में भय के बिना, बाधा के बिना, आगे बढ़े, देश के लिए संपत्ति का सृजन करे, खुद के लिए संपत्ति का सृजन करे, यही हम सभी का प्रयास रहा है और आगे भी बना रहेगा।
मोदी ने कहा कि ये निरंतर कोशिश की गई है कि भारतीय उद्योग जगत को कानूनों के जाल से मुक्ति मिले। कुछ कर गुजरने की ये भावना, जोखिम उठाने की ये भावना, नए-नए क्षेत्रों में अपना विस्तार करने की ये भावना, आज भी हर भारतीय उद्यमी की पहचान है। भारत का उद्यमी अधीर है देश के विकास के लिए, अपनी क्षमताओं और सफलताओं के विस्तार के लिए।
मोदी ने कहा कि हमारे टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता आए, दक्षता आए, जिम्‍मेदारी बढ़े, करदाता और कर विभाग के बीच मानव इंटरफेस समाप्त हो, इसके लिए एक नई व्यवस्था का निर्माण किया जा रहा है। आज देश में कॉरपोरेट टैक्‍स की दर जितनी कम है, उतनी पहले कभी नहीं थी।
पिछले पांच सालों में, देश में निष्ठा के साथ काम करने का, पूरी ईमानदारी के साथ काम करने का, पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने का एक माहौल बना है। इस माहौल ने देश को बड़े लक्ष्य तय करने, और तय समय पर प्राप्त करने का हौसला दिया है। बीते कुछ वर्षों में देश में एक और बहुत महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। ये परिवर्तन आया है युवा उद्यमियों की संख्या में। आज देश के युवा उद्यमी, नए विचारों, नए बिजनेस मॉडल्‍स लेकर सामने आ रहे हैं।
श्रम संहिता को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित श्रम संहिता से मजदूरों और उद्योगपतियों दोनों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में कॉरपोरेट कर की दरें सबसे कम हैं ताकि कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। मोदी ने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में यूपीआई के जरिये करीब नौ लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। इस वित्त वर्ष में दिसंबर तक ही यह आंकड़ा 15 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
(साभार-इंडिया टीवी)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से
Next Article रतलाम:मिशन समर्थ से अपेक्षा अनुरूप परिणाम आए विद्यार्थियों का छमाही रिजल्ट बेहतर आया
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम राजस्व विभाग में 1800 शिकायतें लंबित: कलेक्टर की सख्ती,दो माह में 1000 से कम करने का लक्ष्य..राजस्व रैंकिंग में टॉप-10 में आने का टारगेट…लापरवाही पर होगी कार्रवाई

By EditorSeptember 6, 2026

रतलाम,6सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले में राजस्व प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन की बड़ी संख्या में लंबित शिकायतों…

रतलाम: सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु आज 6 सितंबर को सामूहिक बैठक का आयोजन

September 6, 2026

रतलाम: ई-स्कूटी में विस्फोट से घर में लगी आग मामला -16 वर्षीय बेटी के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम,एजेंसी संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

September 5, 2026
Top Trending

रतलाम राजस्व विभाग में 1800 शिकायतें लंबित: कलेक्टर की सख्ती,दो माह में 1000 से कम करने का लक्ष्य..राजस्व रैंकिंग में टॉप-10 में आने का टारगेट…लापरवाही पर होगी कार्रवाई

By EditorSeptember 6, 2026

रतलाम,6सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले में राजस्व प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन की बड़ी संख्या…

रतलाम: सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु आज 6 सितंबर को सामूहिक बैठक का आयोजन

By EditorSeptember 6, 2026

रतलाम: ई-स्कूटी में विस्फोट से घर में लगी आग मामला -16 वर्षीय बेटी के बाद अब मां ने भी तोड़ा दम,एजेंसी संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 5, 2026

​रतलाम, 05सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। शहर की विंध्यवासिनी कॉलोनी में 19 अगस्त की तड़के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.