रतलाम,16फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के सरवन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरगड़ के ग्राम जानपालिया में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर दे दिया और फिर खुद ने फांसी लगा ली। इससे महिला और उसके 3 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वही 4 वर्षीय बेटी को सैलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला के यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार लालीबाई पति अंकित मुनिया (23) निवासी ग्राम जानपालिया ने रविवार सुबह 4 वर्षीय बेटी और 3 वर्षीय पुत्र को पहले जहर पिलाया, इसके बाद खुद ने घर की छत पर लगी बल्ली से रस्सी बांधकर फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गई। जहर पीने से उसके बेटे रविराज की घर पर ही मौत हो गई। वहीं फांसी लगाने से लाली बाई ने भी दम तोड़ दिया।
सुबह करीब 8:30 बजे बेटी कुछ दूर रह रहे अपने परदादा वीर के घर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। वीर जी और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। एएसआई आरएन सिंह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल की जांच के बाद बेटी को इलाज के लिए सैलाना अस्पताल भेजा गया। उधर लालीबाई और उसके बेटे का शव सुबह करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों शवो का पोस्टमार्टम कराया गया।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.