Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026

रतलाम में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा”समरसता महाआरती” का आयोजन कल 14 अप्रैल को

April 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: मकान मालिक, उद्योग संचालक, व्यापारी एवं अन्य के लिए निर्देश जारी,कलेक्टर द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए
All News

रतलाम: मकान मालिक, उद्योग संचालक, व्यापारी एवं अन्य के लिए निर्देश जारी,कलेक्टर द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए

SamagraBy SamagraMarch 31, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 31 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने एवं निदानात्मक उपायों को सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने अधिनियम की धारा 26 (2) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कहा है कि जो भी गरीब, निराश्रित एवं प्रवासी श्रमिक जिस भी जगह पर रह रहे हैं, उनके भोजन एवं रहने की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में संबंधित नगरीय निकायों द्वारा की जाएगी।
उक्त व्यवस्थाओं के लिए संबंधित निकाय अपनी निधि, पंत्र परमेश्वर की राशि तथा तदर्थ समिति के फण्ड का उपयोग कर सकेंगे। इस कार्य हेतु यथासंभव समाजसेवियों, दानदाताओं का भी सहयोग लिया जाए। नगर निगम आयुक्त संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उक्त कार्य एवं व्यवस्था के लिए उत्तरदायी होंगे। ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव, आंगनवाडी स्टाफ तथा ग्राम रक्षा समितियों के माध्यम से कार्य किया जाए।
संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने-अपने क्षेत्रों के मण्डी सचिव एवं अनाज व्यापारियों से चर्चा कर सूखे अनाज की व्यवस्था करें। जो भी व्यक्ति बाहर से आए हैं, उन्हें अनिवार्य रुप से 14 दिनो की अवधि के लिए स्वास्थ्य विभाग के मानक प्रोटोकाल का पालन करते हुए होम क्वारेंटाइन में रखा जाए। जहां अधिक संख्या में बाहर से आए ऐसे लोग हैं जिनके पास रहने के लिए आवास नहीं हैं, उनके लिए निकटस्थ शासकीय भवनो जैसे स्कूल, होस्टल आदि मे पुनर्वास शिविर स्थापित कर रुकने एवं भोजन की व्यवस्था करे। उक्त शिविरों पर होने वाला व्यय म.प्र. शासन राजस्व विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश के तहत विकलनीय होगा। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इस व्यवस्था के लिए उत्तरदायी अधिकारी रहेंगे।
उद्योगों, दुकानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित सभी प्रकार के नियोक्ता अपने श्रमिकों को नियत तिथि पर बिना किसी कटौती के लाकडाउन की अवधि सहित उनके पारिश्रमिक का अनिवार्य रुप से भुगतान करेंगे। ऐसी समस्त फेक्टरी, कम्पनी, दुकाने या व्यावसायिक प्रतिष्ठान जहां बाहर से आए मजदूर कार्य कर रहे हैं, उनके भोजन आदि की व्यवस्था के लिए उस प्रतिष्ठान के मालिक जिम्मेदार होंगे। उक्त निर्देशों का पालन कराने की जवाबदारी सहायक श्रमायुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला आपूर्ति नियंत्रक, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम तथा जिला प्रबंधक मार्कफेड होगी।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने यह भी आदेश जारी किए हैं कि 30 अप्रैल तक कोई भी मकान मालिक अपने किरायेदार पर किराये के लिए दबाव नहीं बनाएगा। न ही कोई मकान मालिक श्रमिकों एवं विद्यार्थियों को अपने परिसर खाली करने के लिए बाध्य करेगा। यदि कोई मकान मालिक ऐसा करता है तो उसके विरुद्ध अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
समस्त शासकीय या निजी होस्टल में रह रहे बच्चों, छात्रो की भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित होस्टल अधीक्षक, होस्टल संचालक की होगी। सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी होंगे। समस्त संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी (इन्सीडेंट कमाण्डर) अपने अनुभाग क्षेत्र में उक्त आदेश का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उक्त आदेशों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित व्यक्ति आपदा प्रबंधन क्षेत्र में धारा 51 से 60 के प्रावधानों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही हेतु उत्तरदायी होगा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपैदल चलते मजदूरों के लिए वाहन भोजन की व्यवस्था करें, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने दिए निर्देश
Next Article मकर राशि में आए गुरु, सभी राशियों के लिए कैसे होंगे अगले 3 महीने?
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नामली थाना अंतर्गत बांगरोद और जड़वासा के बीच स्थित जंगल क्षेत्र…

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026

रतलाम में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा”समरसता महाआरती” का आयोजन कल 14 अप्रैल को

April 13, 2026
Top Trending

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नामली थाना अंतर्गत बांगरोद और जड़वासा के बीच…

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह संत…

रतलाम में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा”समरसता महाआरती” का आयोजन कल 14 अप्रैल को

By EditorApril 13, 2026
Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.