नई दिल्ली, 3अप्रैल2020/कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ देश इस वक्त एक महाजंग लड़ रहा है. देश में 21 दिनों तक लागू किए गए लॉकडाउन के नौवें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है. इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने की अपील की है, इसका मकसद एकजुटता का संदेश देने से है.
‘प्रकाश की महाशक्ति से कोरोना के अंधकार को हराएं’
इस अपील के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘5 अप्रैल यानी इस रविवार को रात नौ बजे लोग अपने घरों से बाहर आएं. घरों की लाइटें बंद करें और दरवाजे पर खड़े होकर दीया जलाएं, मोमबत्ती जलाएं या फिर कुछ भी प्रकाश जलाएं. इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासियों के एकजुट होने की बात कही और कहा कि एकजुटता के दमपर ही इस महामारी को मात दी जा सकती है’.
लॉकडाउन में दिखा देश का अनुशासन: PM मोदी
शुक्रवार सुबह जारी किए गए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ देशव्यापी लॉकडाउन को आज नौ दिन हो रहे हैं. इस दौरान आप सभी ने जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव का परिचय दिया. शासन-प्रशासन और जनता-जनार्दन ने इस स्थिति को अच्छे तरीके से संभालने का काम किया है.
पीएम ने कहा कि जिस प्रकार 22 मार्च रविवार के दिन लड़ाई लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया, वो भी आज सभी देशों के लिए मिसाल बन गया. आज कई देश इसको दोहरा रहे हैं. जनता कर्फ्यू दुनिया के लिए मिसाल बना, जिससे ये साबित हुआ कि देश एकजुट होकर लड़ाई लड़ सकता है.
‘घर में रुका हर व्यक्ति जंग का भागीदार’
कोरोना के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब हर कोई घर में है, तो लोग सोच रहे हैं कि वो अकेले कैसे लड़ाई लड़ेंगे. आपके मन में ये प्रश्न आता होगा कि कितने दिन ऐसे काटने पड़ेंगे. हम अपने घर में जरूर हैं, लेकिन हममें कोई अकेला नहीं है, 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता ईश्वर का रूप होती है, जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो तो जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात करते रहना चाहिए. जो अंधकार में हैं, उन्हें आशा की ओर ले जाना है. उसे समाप्त करना होगा, इस अंधकार में कोरोना संकट को पराजित करने के लिए हमें प्रकाश के तेज को चारों दिशाओं में फैलाना है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि 5 अप्रैल को रात नौ बजे घर की लाइट बंद करके, घर के दरवाजे पर मोमबत्ती, दिया या फ्लैश लाइट जलाएं. पीएम मोदी ने कहा कि इस रविवार को हमें संदेश देना है कि हम सभी एक हैं. पीएम ने अपील करते हुए कहा कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन ना करें.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
- रतलाम में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय विवाहित युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम : RCL सीजन 4: चौथे दिन तक चौकों-छक्कों की बरसात, 12 मैचों में 343 बड़े शॉट… मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे खेल प्रेमी
- रतलाम: माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
