Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जिले में विकास यात्राएं 5 फरवरी से,जनपद पंचायतों के रूट चार्ट तैयार,प्रत्येक दिवस की यात्रा को दिया गया महापुरुषों अथवा सामाजिक, सांस्कृतिक नायक, नायिकाओं का नाम
रतलाम

रतलाम: जिले में विकास यात्राएं 5 फरवरी से,जनपद पंचायतों के रूट चार्ट तैयार,प्रत्येक दिवस की यात्रा को दिया गया महापुरुषों अथवा सामाजिक, सांस्कृतिक नायक, नायिकाओं का नाम

EditorBy EditorFebruary 1, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जिले में विकास यात्राएं 5 फरवरी से,जनपद पंचायतों के रूट चार्ट तैयार,प्रत्येक दिवस की यात्रा को दिया गया महापुरुषों अथवा सामाजिक, सांस्कृतिक नायक, नायिकाओं का नाम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 01 फरवरी (खबरबाबा.काम)/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार रतलाम जिले में भी विकास यात्राओं का आयोजन 5 फरवरी संत रविदास जयंती से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले की सभी जनपद पंचायतों का रूट चार्ट यात्रा हेतु तैयार कर लिया गया है। जिले में विकास यात्राओं का आयोजन उत्सवी माहौल में होगा। विकास की बात होगी। लोकार्पण शिलान्यास होंगे। हितग्राही अपनी सफलता की कहानी कहेंगे। नवीन हितग्राही लाभान्वित किए जाएंगे। यात्रा का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

प्रत्येक दिवस यात्रा को दिया गया एक विषेष नाम

जिले में विकास यात्राओं के आयोजन की एक खास बात यह है कि जनपदों मे विकास यात्रा के दौरान प्रत्येक दिवस यात्रा को एक विशेष नाम दिया गया है। हर एक दिन की यात्रा किसी देवी देवताओं, महापुरुषों अथवा सांस्कृतिक सामाजिक नायक नायिकाओं के नाम से जानी जाएगी। जनपद पंचायत सैलाना में 5 फरवरी से यात्रा प्रारम्भ होगी। 5 फरवरी की यात्रा को टंट्या मामा नाम दिया गया है। जो सैलाना के ग्राम आंबापाड़ा से प्रारंभ होकर बेडदा, टोरी, पिंडवारा, देवडूंगरा, जंबूडीया, कल्याणपुरा, मातर, गुडबेली, अल्काखेड़ा सेरा, बोरकाखेड़ा, चिराखाडन से होकर चंदेरा में समाप्त होगी। इसी प्रकार सैलाना जनपद क्षैत्र में 6 फरवरी को आयोजित यात्रा को एकलव्य यात्रा नाम दिया गया है। जो बेडदा से प्रारंभ होकर लूणी तक जाएगी।इसी तरह राणापूंजा, बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, द्रोण, अंबेडकर, सगस बावजी, भीमा नायक, शबरी माता, केवट, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, सीता यात्रा, लक्ष्मण नायक तथा राजमोहिनी नाम से सैलाना जनपद क्षैत्र में विकास यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

जनपद पंचायत सैलाना के 244 गांवो से होकर गुजरेगी विकास यात्रा

निर्धारित चार्ट के अनुसार जनपद पंचायत सैलाना के 244 गांवो से होकर विकास यात्रा गुजरेगी। प्रारंभिक तिथि 5 फरवरी को अांबापाड़ा से प्रारंभ होकर चंदेरा में समाप्त होगी। 6 फरवरी को बेडदा से प्रारंभ होकर लूणी में समाप्त होगी। 7 फरवरी को इंदरावल कला से सरवन, 8 फरवरी को भाटखेड़ी से गराड, 9 फरवरी को छायनी से कोठारिया, 10 फरवरी को खनकई से मोरझर, 11 फरवरी को बड़ीकला से करिया, 12 फरवरी को करिया से मकनपुरा, 13 फरवरी को बोरखेड़ा से नारायणगढ़, 14 फरवरी को बरड़ा से बाकी, 15 फरवरी को दौलतपुरा से लिमडीपड़ा, 16 फरवरी को दुमघाटा से सुंडी, 17 फरवरी को वजापूरा से कांग्सी, 18 फरवरी को कुंवरपाडा से ग्वालगढ़, 19 फरवरी को गेनी से पुनापाड़ा तक विकास यात्रा आयोजित की जाएगी।

बाजना जनपद पंचायत के 221 गांवों में यात्रा पहुंचेगी

जिले की जनपद पंचायत बाजना के 221 गांवों के लिए विकास यात्रा का रूट चार्ट तैयार किया गया है। बाजना जनपद में यात्रा का प्रारंभ 6 फरवरी को बाजना से होगा। इस दिवस बाजना से बरोठी तक यात्रा आयोजन किया जाएगा। 7 फरवरी को फतेहपुरिया से सूरज बडला, 8 फरवरी को हरियालखेड़ा से झमलापाडा, 9 फरवरी को कुंदनपुर से सालिया बड़ली, 10 फरवरी को पोनबट्टा से आंबापाड़ा कला, 13 फरवरी को भूतपाड़ा से बजरंगगढ़, 14 फरवरी को राजापुरा माताजी से कुपड़ा चरपोटा, 15 फरवरी को आमलीपाड़ा से बाकी, 16 फरवरी को छापरी डामर से मलवासी, 17 फरवरी को मोवडी का माल से भीमपुरा तथा 20 फरवरी को ग्राम घुंघड से आकड़ीया तक विकास यात्रा आयोजित की जाएगी।

जनपद पंचायत बाजना क्षेत्र में आयोजित होने वाली विकास यात्राओं को महारानी अवंती बाई, मां संतोषी, केवट यात्रा, निषादराज यात्रा, शबरी यात्रा, माही, शहीद वीर बिरजू नायक, टंट्या मामा, बिरसा मुंडा ,एकलव्य आदि नाम दिए गए हैं।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधायक श्री मकवाना के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
Next Article रतलाम में परिवार भाव से संपन्न कराए विकास यात्रा – विधायक चेतन्य काश्यप,- 5 फरवरी को होगा शुभारंभ, 6 फरवरी से वार्डों में भ्रमण करेगी विकास यात्रा
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.