नई दिल्ली,23मई(खबरबाबा.काम)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं।
इतने उम्मीदवारों का चयन
यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।योग्यता सूची के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाएं, ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ के लिए नियुक्त किया जाएगा।
आईएएस के लिए 180 शॉर्टलिस्ट
आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।
सिविल सर्विस प्री और फाइनल परीक्षा
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का आयोजन 5 जून, 2022 को किया गया था।इस परीक्षा के लिए कुल 11,35,697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,73,735 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें कि यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया गया था।सितंबर, 2022 में आयोजित मुख्य परीक्षा के लिए कुल 13,090 उम्मीदवार योग्य थे।कुल 2,529 उम्मीदवारों ने परीक्षा के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालिफायड हुए थे।आज यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है।अब विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।इसमें 613 पुरुष और 320 महिलाएं शामिल हैं।
UPSC CSE 2022 टॉपरों की सूची
इशिता किशोर
गरिमा लोहिया
उमा हरति एन
स्मृति मिश्रा
मयूर हजारिका
गहना नव्या जेम्स
वसीम अहमद भट
अनिरूद्ध यादव
कनिका गोयल
राहुल श्रीवास्तव