Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: भाजपा एक परिवार, राष्ट्रवाद उसका विचार -मण्डल विस्तारकों ने बूथ सम्मेलन में सुनाए अपने अनुभव, जिला प्रभारी ने किया सभी सीटों पर जीत का आह्वान
रतलाम

रतलाम: भाजपा एक परिवार, राष्ट्रवाद उसका विचार -मण्डल विस्तारकों ने बूथ सम्मेलन में सुनाए अपने अनुभव, जिला प्रभारी ने किया सभी सीटों पर जीत का आह्वान

EditorBy EditorJuly 5, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: भाजपा एक परिवार, राष्ट्रवाद उसका विचार -मण्डल विस्तारकों ने बूथ सम्मेलन में सुनाए अपने अनुभव, जिला प्रभारी ने किया सभी सीटों पर जीत का आह्वान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 5 जुलाई (खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के मण्डल विस्तारकों का कहना है कि भाजपा एक परिवार है और राष्ट्रवाद उसका विचार है। इस विचार को लेकर पार्टी का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जी-जान से जुटा हुआ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश और फिर देश में भाजपा पुनः सरकार बनाएगी।

मण्डल विस्तारकों ने यह विचार रंगोली सभागार में रतलाम भाजपा द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन में व्यक्त किए। इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महासंपर्क अभियान संयोजक प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, विधानसभा विस्तारक सुमित देशमुख, मण्डल विस्तारक भुपेन्द्र अदसुले, जयश्री पाटीदार, सुषमा पटेल, शारदा ठाकुर एवं प्रगति शिरपुरकर मंचासीन रहे।

विस्तारकों ने कहा कि उन्होंने नगर के सभी बूथों में कार्यकर्ताओं के साथ जाकर घर-घर संपर्क किया और प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण कार्यों से सबको अवगत करवाया। रतलाम प्रवास के दौरान उन्हें कार्यकर्ताओं एवं आमजन से पारिवारिक सहयोग मिला। महिला विस्तारकों ने कहा कि उन्हें घर से जैसा वातावरण मिला, जिसके संस्मरण सदैव उनके साथ रहेंगे। विस्तारकों के साथ रहे प्रभारी कार्यकर्ताओं ने भी महासंपर्क अभियान के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और एक विचार के कारण ही आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पहचानी जा रही है। उन्होंने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कराने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि रतलाम जिले में प्रदेश भाजपा द्वारा 24 मण्डलों के लिए 31 विस्तारक भेजे गए थे, जिन्होंने 7 दिन का प्रवास किया है। सैलाना विधानसभा में 2-2 विस्तारक कार्य में जुटे रहे। कार्यक्रम को नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने सम्बोधित किया। संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। आभार जिला संयोजक प्रवीण सोनी ने माना।

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव सहित मण्डल मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

6 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बूथ सम्मेलन में अम्बेडकर मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव की प्रेरणा से प्रवीणचन्द्र पुरोहित, आर.सी. राजपूत, एस.के. उपाध्याय, एस.के. त्रिपाठी, प्रहलादसिंह झाला और बृजेश कुमार पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने अंगवस्त्र ओढाकर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानिए कहां किसे मिली नई जिम्मेदारी
Next Article रतलाम: गोवंश संरक्षण की दिशा में ईमानदारी से हो रहे हैं प्रयास-केबीनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त गौ संवर्धन आयोग के अध्यक्ष, महामंडलेश्वर स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरीजी महाराज ने चर्चा में कहा
Editor

Related Posts

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Top Trending

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 15, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.