नई दिल्ली,4जुलाई(खबरबाबा.काम)। 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव हुआ है। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना में जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ पांच घंटे लंबी बैठक की थी। इसके बाद ये फैसला लिया गया।