Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR

March 10, 2026

रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

March 10, 2026

रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा

March 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
  • रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
  • रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
  • रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
  • रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 10
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

छोटू भाई की बगीची में प्रवचन-अच्छे विचार, मधुर वाणी, सौम्य व्यवहार और चिंतामुक्ति से सकारात्मक बनेगा आभामंडल -आचार्य प्रवर श्री विजयराजजी मसा

By EditorNovember 20, 2023 रतलाम No Comments2 Mins Read

रतलाम,20 नवंबर(खबरबाबा.काम)। सबका अपना-अपना आभामंडल होता है। आभामंडल को सकारात्मकता और नकारात्मकता प्रभावित करती है। सकारात्मकता के आभामंडल मे ंप्रवेश करने से प्रसन्नता का जागरण होता है और खून में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढती है। नकारात्मकता का प्रभाव इसके विपरीत होता है। आभामंडल को अच्छे विचार, मधुर वाणी, सौम्य व्यवहार और चिंतामुक्ति सकारात्मक बनाते है।

यह बात परम पूज्य, प्रज्ञा निधि, युगपुरूष, आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा ने कही। सोमवार को छोटू भाई की बगीची में प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि आभा जीव मात्र में होती है और यही जीव को बनाए रखती है। किसी की पहचान के लिए आभामंडल कसौटी होता है। सकारात्मकता रहोगे, तो आभामंडल सकारात्मक रहेगा और नकारात्मक रहे, तो आभामंडल नकारात्मक ही रहेगा। सकारात्मकता के लिए अच्छे विचार, मधुर वाणी, सौम्य व्यवहार और चिंतामुक्ति के गुण आवश्यक है।

आचार्यश्री ने कहा कि जीवन में अच्छे विचार का बहुत महत्व है। केवल धर्म स्थान में ही विचार अच्छे नहीं होना चाहिए, अपितु हर जगह रहना चाहिए। मैत्री भाव से सर्व प्राणी के सुख और शांति का भाव रखना अच्छे विचार का प्रतीक है, इससे आभामंडल सकारात्मक रहता है। अच्छे वचन और भाषा का उपयोग भी सकारात्मकता लाता है। इससे संबंधों में सशक्तता आती है और वे दीर्घजीवी बनते है। सौम्य याने अच्छे व्यवहार से जीवन में रस पैदा होता है, जो जीवन को सरल बनाता है। व्यक्ति का सौम्य व्यवहार ही परिवार में प्यार पैदा करता है। सौम्य व्यवहार ही समस्याओं का असली समाधान है।

आचार्यश्री ने कहा कि चिंता का वायरस नकारात्मकता लाता है। संसार में चिंता रहेगी, लेकिन हमे सावधानी रखना है कि चिंता कभी ज्वाला नहीं बने और चिंतन के रूप में ज्योति बन जाए। ज्वाला जलाती है और ज्योति उजाला करती है। इसलिए सबका लक्ष्य ज्वाला बनने का नहीं, अपितु ज्योति बनने का होना चाहिए। चिंता की कभी हाजरी मत लो और जो हुआ, अच्छा हुआ, जो होगा, वह अच्छा होगा के भाव से आगे बढो। इससे सदैव सुख और आनंद रहेगा। अच्छे विचार, मधुर वाणी, सौम्य व्यवहार और चिंतामुक्ति इन चार बातों का अनुसरण करने वाले का आभामंडल कभी नकारात्मक नहीं होता है।

आरंभ में उपाध्याय प्रवर श्री जितेशमुनिजी मसा ने कहा कि प्रेम और शांति की पगडंडी को जिसने अपनाया है, उसने सबकुछ पाया है। संसार समस्याओं का घर है और संयम समाधान का घर है। संसार में रहते हुए भी संयमपूर्वक रहे, तो आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। प्रवचन में बडी संख्या में श्रावक-श्राविकागण उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR

रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा

रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त

रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन

रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.