रतलाम: आधी रात को स्टेशन रोड थाने पहुंचे एसपी अमित कुमार-रोल कॉल के माध्यम से की गई पुलिस की मुस्तैदी की जांच…हवालात एवं गश्त चेकिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रतलाम,6जनवरी(खबरबाबा.काम)। अपराधों पर नियंत्रण और आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई के साथ-साथ एसपी अमित कुमार द्वारा लगातार पुलिस महकमे की मुस्तैदी की भी जांच की जा रही है। रविवार आधी रात एसपी अचानक स्टेशन रोड थाने पहुंचे और हवालात एवं ड्यूटी अधिकारियों का निरीक्षण किया।

