Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम स्थापना महोत्सव : समाज को सही दिशा देने का काम करता है सनातन समाज- राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में नगर कार्यवाहक शैलेंद्र सोलंकी ने कहा- मातृशक्ति ने लिया संकल्प 2 फरवरी को कार्यक्रम बनाएंगे ऐतिहासिक
रतलाम

रतलाम स्थापना महोत्सव : समाज को सही दिशा देने का काम करता है सनातन समाज- राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में नगर कार्यवाहक शैलेंद्र सोलंकी ने कहा- मातृशक्ति ने लिया संकल्प 2 फरवरी को कार्यक्रम बनाएंगे ऐतिहासिक

EditorBy EditorJanuary 5, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम स्थापना महोत्सव : समाज को सही दिशा देने का काम करता है सनातन समाज- राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में नगर कार्यवाहक शैलेंद्र सोलंकी ने कहा- मातृशक्ति ने लिया संकल्प 2 फरवरी को कार्यक्रम बनाएंगे ऐतिहासिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम स्थापना महोत्सव : समाज को सही दिशा देने का काम करता है सनातन समाज- राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में नगर कार्यवाहक शैलेंद्र सोलंकी ने कहा- मातृशक्ति ने लिया संकल्प 2 फरवरी को कार्यक्रम बनाएंगे ऐतिहासिक

रतलाम,5जनवरी(खबरबाबा.काम)। समाज को सही दिशा देने का काम सनातन धर्म ही करता है। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजनों में नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति से शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। वर्तमान के दौर में नारी अबला नहीं बल्कि सबला है। प्रत्येक महिला को अपनी बच्ची और पड़ोसी की बालिका को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शस्त्र कला में निपूर्ण करवाने का संकल्प आज इस मंच के माध्यम से लेना होगा।
उक्त उद्बोधन राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में नगर कार्यवाहक शैलेंद्र सोलंकी ने दिया। शनिवार को आयोजित बैठक में नगर कार्यवाहक सोलंकी ने मंच पर मौजूद अतिथियों और विभिन्न धर्मों की महिलाओं को अपनी-अपनी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शस्त्रज्ञान में निपूर्ण कराने का संकल्प दिलाया।
समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने बैठक के शुरुआत में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में अतिथि बतौर मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संरक्षक प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, संयोजक मुन्नालाल शर्मा, राजपूत समाज से राजेंद्र गोयल सहित समिति सचिव मंगल लोढ़ा उपस्थित थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संरक्षक प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि नारी को सनातन समाज मां दुर्गा के रूप में पूजता है। 2 फरवरी को होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में रतलाम की मातृशक्ति बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी ऐसी उन्हें आशा नहीं बल्कि अपेक्षा है।
नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण स्थलों पर मौजूद होकर शस्त्रज्ञान में निपूर्ण होकर अपना कौशल प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ रतलाम स्थापना महोत्सव के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति से आह्वान किया कि वह 2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम से पूर्व रतलाम में विभिन्न अखाड़ों के अलावा स्थानों पर प्रशिक्षण के लिए माताएं और बहनें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शस्त्रज्ञान में माहरत हासिल करें। इससे वह स्वयं आत्मनिर्भर होने के साथ 2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अपने-अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी।

तीन दिवसीय कार्यक्रम पर नजर

रतलाम स्थापना महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया महोत्सव की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी को वीर विरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन दोपहर 2 बजे पोलोग्राउंड नेहरु स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर रतलाम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

नारी शक्ति के साथ समिति सदस्य थे प्रमुख रूप से मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आहुत बैठक में राजेंद्र अग्रवाल, रामबाबू शर्मा, राजेंद्र सिंह गोयल, गोपाल शर्मा के अलावा नारी शक्ति में श्रीमती अनीता कटारिया, पार्षद अनीता कटारा, दिव्या शर्मा, सपना त्रिपाठी, संगीता सोनी, राखी व्यास, सोनू नेका, वीणा सोनी, आशा दुबे, अमृता सोलंकी, मनस्वी चौहान, आशा उपाध्याय, ममता सोलंकी, राजकुमारी पंवार, सीमा देवड़ा, प्रीति सोलंकी, पुष्पा चौहान, भारती पाटीदार, रीना टांक, अनीता पाहूजा, श्रीमती ममता देवड़ा, शीतल चौहान, आशा भाटी, रंजना चौहान, पिंकी सिसोदिया, पुष्पेंद्र कुंवर सिसौदिया, साधना गेहलोत, मुस्कान कुंवर, राजश्री राठौर, अमृता राठौर, काजल कुंवर, शीतल पांचाल, ज्योति कुमावत, लक्ष्मी सोनगरा, प्रीति तोमर, वैशाली राणा, आशा बैरागी, भारती शर्मा, इंदुबाला, रेखा लाखन, रेखा जोशी, रजनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां मौजूद थी। इसके अलावा समिति के गौरव त्रिपाठी, जनक नागल, राजेंद्र पाटीदार, सुशील सिलावट, गौरव मूणत, नरेंद्र श्रेष्ठ, राकेश पीपाड़ा, कृष्णा सोनी, धर्मेंद्र व्यास, रमेश पांचाल, रामचंदर डोई, भरत जैन, ईश्वर रजवाडिय़ा, मुरलीधर गुर्जर सहित सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में खेलकूद गतिविधियों के स्पेक्ट्रा 2024-25 का समापन
Next Article रतलाम: आधी रात को स्टेशन रोड थाने पहुंचे एसपी अमित कुमार-रोल कॉल के माध्यम से की गई पुलिस की मुस्तैदी की जांच…हवालात एवं गश्त चेकिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.