Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: एसपी अमित कुमार पहुंचे जनता के बीच, अलकापुरी में किया जनसंवाद… नागरिकों की समस्या सुन मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश, नागरिकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया
रतलाम

रतलाम: एसपी अमित कुमार पहुंचे जनता के बीच, अलकापुरी में किया जनसंवाद… नागरिकों की समस्या सुन मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश, नागरिकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया

EditorBy EditorMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: एसपी अमित कुमार पहुंचे जनता के बीच, अलकापुरी में किया जनसंवाद… नागरिकों की समस्या सुन मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश, नागरिकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 12 मई (खबरबाबा.कॉम)। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “जनसंवाद अभियान” के तहत मंगलवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी अंबे माता चौक परिसर में विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी अमित कुमार ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसंवाद के दौरान क्षेत्र के लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, यातायात अव्यवस्था, रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं एसपी के सामने रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान उस जब एक व्यक्ति ने स्वयं को धमकाए जाने की शिकायत एसपी के समक्ष रखी। मामले को गंभीर मानते हुए एसपी अमित कुमार ने तुरंत आवेदक को पुलिस वाहन से थाना औद्योगिक क्षेत्र भिजवाकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी की इस त्वरित कार्रवाई ने मौजूद लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत किया।

जनसंवाद के बाद एसपी अमित कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर कॉलोनी की व्यवस्थाओं और समस्याओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएसपी अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, थाना स्टाफ, बीट प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें बिना संकोच पुलिस के सामने रखें, ताकि उनका समयबद्ध और प्रभावी निराकरण किया जा सके।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-55 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ जप्त
Next Article NEET-UG विशेष: री-नीट के फैसले के बाद ‘अभ्यास’ का बड़ा संकल्प — विशेष ‘अभ्यास टेस्ट सीरीज’ से विद्यार्थियों को मिलेगा नई सफलता का मार्ग
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.