Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एसपी के चेंबर के बाहर धरने पर बैठे,मीसाबंदी के प्लॉट पर अवैध कब्जे का मामला,दिनदयाल नगर थाना पुलिस को बार-बार आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर धरने पर बैठे,आमरण अनशन की चेतावनी….एसपी के निर्देश पर कब्जे के मामले में प्रकरण दर्ज, थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश
रतलाम

रतलाम: पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एसपी के चेंबर के बाहर धरने पर बैठे,मीसाबंदी के प्लॉट पर अवैध कब्जे का मामला,दिनदयाल नगर थाना पुलिस को बार-बार आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर धरने पर बैठे,आमरण अनशन की चेतावनी….एसपी के निर्देश पर कब्जे के मामले में प्रकरण दर्ज, थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश

EditorBy EditorMay 20, 2026Updated:May 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एसपी के चेंबर के बाहर धरने पर बैठे,मीसाबंदी के प्लॉट पर अवैध कब्जे का मामला,दिनदयाल नगर थाना पुलिस को बार-बार आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर धरने पर बैठे,आमरण अनशन की चेतावनी….एसपी के निर्देश पर कब्जे के मामले में प्रकरण दर्ज, थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 20मई (खबरबाबा. कॉम)। बुधवार दोपहर को एसपी ऑफिस में उस समय हडकंप मच गया जब पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी एसपी के चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। वृद्ध मीसाबंदी  के खाली प्लॉट पर अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से श्री कोठारी नाराज हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी के चेंबर के बाहर ही ज़मीन पर बैठ गए।

दरअसल हिम्मत कोठारी उनके बचपन के मित्र और मीसाबंदी बसंत पुरोहित के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र स्थित एक प्लाट पर कब्जे के मामले में लगातार शिकायत और थाने के चक्कर काटने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज हुए। उनका कहना है कि दीनदयाल नगर थाने में आवेदन दिया था।‌ लेकिन थाने के अधिकारी मामले को सिविल बता रहे हैं। जबकि फरियादी सारे दस्तावेज पेश कर चुका है और सामने वाले पक्ष के पास कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। यह प्लाट पर कब्जे का आपराधिक मामला है इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना आश्चर्यजनक है।
इसी मामले को लेकर 5 दिन पूर्व भी पूर्व गृहमंत्री श्री कोठारी एसपी अमित कुमार से मिले थे। आज वे फिर एसपी ऑफिस पहुंचे और कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर एसपी चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि टीआई एसपी के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है।
धरने की खबर सुनकर एसपी अमित कुमार खुद चैंबर से बाहर निकले और पूर्व गृहमंत्री को लेकर , अपने साथ ऑफिस में ले गए और प्लॉट पर कब्जा करने वालो के खिलाफ तत्काल एफआईआर के आदेश दिए । इस दौरान एसपी अमित कुमार ने तत्काल दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव को अपने ऑफिस बुलाया और नाराजगी जाहिर की। एसपी ने तत्काल FIR के निर्देश दिए। एसपी अमित कुमार ने इस मामले में दीनदयाल नगर थाना प्रभारी को शोकाज नोटिस देने और कार्रवाई की बात भी कही है।
मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का मामला नहीं है ,यदि आम जनता के साथ ऐसा होता रहा तो अराजकता आ जाएगी। हिम्मत कोठारी यहां तक कह गए कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो पार्टी से अनुमति लेकरआमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। पार्टी अनुमति नहीं देगी तो पार्टी छोड़कर लड़ाई तो लड़नी पड़ेगी।

कब्जे के मामले में प्रकरण दर्ज, थाना प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश

एसपी अमित कुमार ने बताया कि फरियादी शरद पिता वसंत पुरोहित, उम्र 80 वर्ष निवासी सुभाष मार्ग धानमंडी की शिकायत पर प्लाट के कब्जे के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने पर उनके द्वारा गंभीर संज्ञान लिया गया है। मामले में थाना प्रभारी के विरुद्ध प्राथमिक जांच प्रारंभ कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आमजन की शिकायतों पर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भूमि संबंधी मामलों के निराकरण हेतु विशेष शिविर

भूमि संबंधी शिकायतों एवं विवादों के त्वरित निराकरण हेतु एसपी अमित कुमार के निर्देश पर आगामी 07 दिनों तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम के सभागृह में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों से फरियादी अपनी भूमि संबंधी शिकायतें एवं दस्तावेज लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच सकेंगे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:हर बार की तरह रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन…
Next Article रतलाम: 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार… चोरी की 11 वारदातें कबूली, जिसमें से 4 रतलाम की
Editor

Related Posts

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.