रतलाम,12मई(खबरबाबा. कॉम)। उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए समय-सारणी जारी कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी। इच्छुक विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
बी.एड. प्रवेश प्रक्रिया कुल तीन चरणों में संपन्न होगी। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक अथवा स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग को नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के अंकों के आधार पर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रावधिक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
यह जानकारी रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम की शिक्षा संकाय की प्राचार्य डॉ. आर.के. अरोरा ने दी।
प्रथम चरण की समय-सारणी
-
ऑनलाइन पंजीयन एवं कॉलेज चॉइस फिलिंग : 14 मई 2026 तक
-
दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन : 15 मई 2026 तक
-
मेरिट सूची प्रकाशन : 18 मई 2026
-
सीट आवंटन : 20 मई 2026
-
हेल्प सेंटर पर दस्तावेज सत्यापन : 20 मई से 25 मई 2026 तक
-
प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 26 मई 2026
द्वितीय चरण की समय-सारणी
-
ऑनलाइन पंजीयन : 28 मई से 03 जून 2026 तक
-
दस्तावेज सत्यापन : 29 मई से 04 जून 2026 तक
-
मेरिट सूची : 07 जून 2026
-
सीट आवंटन : 09 जून 2026
-
हेल्प सेंटर सत्यापन : 09 जून से 12 जून 2026 तक
-
प्रवेश शुल्क भुगतान : 09 जून से 13 जून 2026 तक
तृतीय चरण की समय-सारणी
-
ऑनलाइन पंजीयन : 15 जून से 19 जून 2026 तक
-
दस्तावेज सत्यापन : 16 जून से 20 जून 2026 तक
-
मेरिट सूची प्रकाशन : 22 जून 2026
-
सीट आवंटन : 25 जून 2026
-
हेल्प सेंटर पर भौतिक सत्यापन : 24 जून से 29 जून 2026 तक
-
प्रवेश शुल्क भुगतान : 25 जून से 30 जून 2026 तक
