रतलाम, 11मई(खबरबाबा. कॉम)। अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन तरुण परिषद की बैठक नीमवाला उपाश्रय, खेरादीवास में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी कार्यकाल हेतु अध्यक्ष का चुनाव रहा।
बैठक का शुभारंभ उपस्थितजनों द्वारा नवकार महामंत्र के जाप से किया गया। तत्पश्चात वर्तमान अध्यक्ष सक्षम मोदी ने आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद हेतु मेहुल कोठारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष मेहुल कोठारी ने सचिव पद पर जतीन सोलंकी को मनोनीत किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने दादा गुरुदेव एवं परिषद संस्थापक पूज्य गुरुदेव पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वर जी म.सा. द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा परिषद के माध्यम से संघ एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी सदस्यों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का आग्रह किया।अंत में जतीन सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नवयुवक परिषद अध्यक्ष दीपक खेड़ावला, वरिष्ठ सदस्य राजेश खाबिया, पंकज राठौर, कमलेश भंडारी, अर्पित आंचलिया, प्रांजल कांठी, मयंक कोठारी, भूपेश कटारिया, सुयश सुराना, वैभव सेठिया, आनंद जैन, अंकित सकलेचा, हर्ष खाबिया, शशांक खिमेसरा, वृतांत सुराणा, पर्व कोचर, ऋतिक गांधी एवं उर्विश गादिया उपस्थित रहे।बैठक का संचालन सचिव चयन लुणावत ने किया।