रतलाम, 10 जून(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम जिले की रिंगनोद पुलिस ने 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
रिंगनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति महू-नीमच फोरलेन हाईवे स्थित बरखेड़ी फंटा क्षेत्र से अवैध एमडी ड्रग्स लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्धों को रोका।
इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. अरबाज पिता हुसैन खां (22 वर्ष), निवासी दलौदा, जिला मंदसौर
2. मंगलेश पिता जीता भाई (23 वर्ष), निवासी दलौदा, जिला मंदसौर
फरार आरोपी
विष्णु, निवासी दलौदा, जिला मंदसौर
सप्लाई चेन की जांच जारी
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।