रतलाम,10जून(खबरबाबा. कॉम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम द्वारा बैंगलोर निवासी मुमुक्ष नवरत्न कोठारी का अभिनंदन किया गया। वे अपने परिवार सहित रतलाम पधारे और आचार्य श्री रामलालजी महाराज साहब, उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक निश्चल मुनिजी महाराज साहब आदि ठाणा के दर्शन एवं वंदन का लाभ प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने समता भवन, नोलाईपुरा में आयोजित प्रवचन का भी श्रवण किया।
संघ के उपाध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि इस अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुमुक्ष नवरत्न कोठारी का कुमकुम-चावल से तिलक कर तथा विशाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
अभिनंदन समारोह में संघ अध्यक्ष विनोद मेहता, राष्ट्रीय प्रवृत्ति के महेश नाहटा, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया, सुदर्शन पिरोदिया, कांतिलाल छाजेड़, निर्मल लूनिया,सुशील गोरेचा, दशरथ बाफना, अतुल बाफना, विनोद मुनत, सुनील पटवा,प्रकाश नंदेचा,सुमित कटारिया,सुनीता मुनत,संगीता मुनत,अर्पित गांधी, नमन कोठारी, पुष्पा सेठिया, सरोज पिरोदिया, प्रीति मुनत, कमल पिरोदिया, शांतिलाल भटेवरा सहित संघ, महिला मंडल, बहू मंडल, युवा संघ, बालक मंडल एवं बालिका मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष विनोद मेहता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संयम के मार्ग पर चलने वाले और मोह-माया का त्याग करने वाले साधक समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। ऐसे व्यक्तित्व उत्कृष्ट साधना के माध्यम से अपने जीवन की अमिट छाप छोड़ते हैं तथा समाज को आध्यात्मिक उन्नति की दिशा प्रदान करते हैं।