Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा, प्लांट के दो सिक्योरिटी गार्ड ही निकले मास्टरमाइंड, दो साथी फरार

July 30, 2026

रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन: कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के पुतले फूंके, पुलिस से छिनाझपटी , वाटर कैनन का उपयोग

July 30, 2026

रतलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हाट रोड पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

July 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन: कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के पुतले फूंके, पुलिस से छिनाझपटी , वाटर कैनन का उपयोग
रतलाम

रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन: कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के पुतले फूंके, पुलिस से छिनाझपटी , वाटर कैनन का उपयोग

EditorBy EditorJuly 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन: कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के पुतले फूंके, पुलिस से छिनाझपटी , वाटर कैनन का उपयोग
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 30 जुलाई (खबरबाबा.कॉम)। गुरुवार दोपहर शहर कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने नवनियुक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी तथा भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अलकापुरी चौराहे पर दोनों के पुतले फूंककर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले छीनने को लेकर छिनाझपटी भी हुई, जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

प्रदर्शन को देखते हुए अलकापुरी चौराहे पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर निगम की फायर लॉरी भी मौके पर मौजूद रही। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी लगातार पुतलों की तलाश करते रहे ताकि उन्हें जलाने से रोका जा सके।
इसी बीच कांग्रेस नेता राजीव रावत और कुछ अन्य कार्यकर्ता पीछे के रास्ते से पुतले लेकर पहुंचे। पुलिस की नजर पड़ते ही उन्हें रोकने और पुतले छीनने का प्रयास किया गया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले भाजपा सांसद कंगना रनौत और उसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का पुतला आग के हवाले कर दिया।
पुतले जलाने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हुई। आग बुझाने के लिए पुलिस और नगर निगम की टीम ने फायर उपकरणों तथा वाटर कैनन का उपयोग किया, लेकिन तब तक दोनों पुतले जल चुके थे।
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व पार्षद राजीव रावत, पार्षद आशा रावत, पार्षद यास्मीन शैरानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हाट रोड पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
Next Article रतलाम: सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा, प्लांट के दो सिक्योरिटी गार्ड ही निकले मास्टरमाइंड, दो साथी फरार
Editor

Related Posts

रतलाम: सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा, प्लांट के दो सिक्योरिटी गार्ड ही निकले मास्टरमाइंड, दो साथी फरार

July 30, 2026

रतलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हाट रोड पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

July 30, 2026

रतलाम: सरकारी जमीन के विवाद में युवक की हत्या‌ के मामले में मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जब्त

July 29, 2026

रतलाम: जीवन में सफलता हांसिल करने के लिए एक गुरु ज़रूर होना चाहिए-साध्वी नवपूर्वरसाश्रीजी,जैन धर्मशाला में मनाया गुरुपूर्णिमा महोत्सव

July 29, 2026

रतलाम : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली से 290 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर फरार… बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त

July 29, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा, प्लांट के दो सिक्योरिटी गार्ड ही निकले मास्टरमाइंड, दो साथी फरार

By EditorJuly 30, 2026

रतलाम, 30 जुलाई (खबरबाबा.कॉम)। जिले के ताल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम असावता के एक सोलर…

रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन: कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के पुतले फूंके, पुलिस से छिनाझपटी , वाटर कैनन का उपयोग

July 30, 2026

रतलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हाट रोड पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

July 30, 2026
Top Trending

रतलाम: सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा, प्लांट के दो सिक्योरिटी गार्ड ही निकले मास्टरमाइंड, दो साथी फरार

By EditorJuly 30, 2026

रतलाम, 30 जुलाई (खबरबाबा.कॉम)। जिले के ताल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम असावता…

रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन: कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के पुतले फूंके, पुलिस से छिनाझपटी , वाटर कैनन का उपयोग

By EditorJuly 30, 2026

रतलाम, 30 जुलाई (खबरबाबा.कॉम)। गुरुवार दोपहर शहर कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने…

रतलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हाट रोड पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

By EditorJuly 30, 2026

रतलाम,30जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.