रतलाम,30जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम के कार्यकर्ताओं ने हाट की चौकी पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की तथा पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।युवा मोर्चा कार्यकर्ता अंकुश श्रीवास्तव की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में कानून के तहत उचित कार्रवाई होनी चाहिए।