Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: खेत के सेड़े के विवाद में किसान की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास…वैज्ञानिक, फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत का बड़ा फैसला
रतलाम

रतलाम: खेत के सेड़े के विवाद में किसान की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास…वैज्ञानिक, फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत का बड़ा फैसला

EditorBy EditorJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: खेत के सेड़े के विवाद में किसान की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास…वैज्ञानिक, फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत का बड़ा फैसला
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 31 जुलाई (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में खेत के सेड़े (मेड़) की रंजिश को लेकर हुई चर्चित हत्या के मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने वैज्ञानिक, फोरेंसिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को निर्णायक मानते हुए आरोपी विजयसिंह देवड़ा (36) निवासी ग्राम दिवेल, दीपक उर्फ दीपु सोनेर (38) निवासी रेल नगर, रतलाम तथा जस्सु उर्फ जसवंत सोलंकी (40) निवासी रतलाम को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया।
अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि 9 नवंबर 2024 को थाना सैलाना की धामनोद चौकी अंतर्गत ग्राम दिवेल में खेत पर सो रहे हिम्मतसिंह (48) निवासी ग्राम खेड़ी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक के भाई चंद्रसिंह द्वारा सूचना दिए जाने पर चौकी प्रभारी आनंद बागवान मौके पर पहुंचे। जांच में मृतक के दोनों हाथ और बायां पैर टूटा हुआ मिला तथा शरीर और कपड़ों पर खून के निशान थे। इसके बाद मृतक के भाई कमलसिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना पत्थर, खून लगी गोदड़ी, आम के पेड़ के नीचे पड़ी अधजली बीड़ी तथा हरे रंग की बीयर की बोतल के टूटे हुए कांच के टुकड़े जब्त किए। जांच में सामने आया कि मृतक अपने खेत की रखवाली करता था और रात में वहीं सोता था। अगले दिन सुबह उसका बड़ा भाई खेत पहुंचा तो हिम्मतसिंह मृत अवस्था में मिला।

मोबाइल रिकॉर्डिंग से खुला हत्या का राज

जांच के दौरान चौकी प्रभारी आनंद बागवान को मृतक के चचेरे भाई विजयसिंह के मोबाइल फोन में घटना से जुड़ी कॉल रिकॉर्डिंग मिली। संदेह के आधार पर पूछताछ में विजयसिंह ने खेत के सेड़े के विवाद को लेकर अपने साथी दीपक और जसवंत के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या करना स्वीकार किया।
पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर कॉल रिकॉर्डिंग सुरक्षित की। बाद में दीपक ने सैलाना न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जबकि जसवंत को गिरफ्तार कर दोनों से पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त लकड़ी और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

डीएनए, फोरेंसिक और वॉयस मैचिंग बने मजबूत साक्ष्य

अभियोजन के अनुसार इस मामले में डीएनए रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल डेटा विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं चिकित्सकीय साक्ष्यों ने हत्या की पूरी कड़ी को प्रमाणित किया। आरोपी विजयसिंह और दीपक के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग की ट्रांसक्रिप्ट तथा वॉयस सैंपल का भोपाल स्थित वॉयस लैब में मिलान कराया गया, जिसमें दोनों की आवाज समान पाई गई।
मोबाइल कंपनियों से प्राप्त कॉल डिटेल और लोकेशन विश्लेषण से यह भी सिद्ध हुआ कि घटना से पहले और बाद तक तीनों आरोपी लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। वहीं घटनास्थल से बरामद गोदड़ी और दीपक से जब्त लकड़ी पर मृतक हिम्मतसिंह का रक्त पाया गया। बीयर की बोतल के कांच और अधजली बीड़ी पर मिली लार का डीएनए आरोपी जसवंत से मेल खाया।

सनसनीखेज प्रकरण में आया फैसला

पुलिस ने इस हत्या को चिन्हित एवं सनसनीखेज प्रकरण घोषित किया था। तीनों आरोपी गिरफ्तारी के बाद से लगातार जेल में बंद हैं। अदालत ने वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए तीनों को हत्या का दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम जिले में झमाझम बारिश, एक दिन में औसतन 1.38 इंच पानी बरसा… शहर में पिछले 24 घंटे में 3 इंच बारिश…सीजन में अब तक जिले में औसत 13.40 इंच बारिश, फिर भी पिछले साल से 9.16 इंच पीछे
Next Article रतलाम: डोसीगांव स्थित पीएम आवास फ्लैटों में नोटिस चस्पा करने पहुंची निगम टीम पर पथराव, जान बचाकर भागे अधिकारी-कर्मचारी
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026

रतलाम:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई…खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चार दल गठित

August 27, 2026

रतलाम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई- आलोट में एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त..दो ड्रम में मिला 2-ब्रोमो-4 मिथाईल प्रोपीफिनेन, एनसीबी इंदौर के साथ संयुक्त कार्रवाई

August 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर विभागीय…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम/जावरा(खबरबाबा. कॉम)। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.