Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: व्यापारी के साथ लूट की वारदात, दो लोगों ने एक होम थिएटर, एक एलईडी टीवी और 5 हजार रुपये छीने,आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

July 31, 2026

रतलाम: डोसीगांव स्थित पीएम आवास फ्लैटों में नोटिस चस्पा करने पहुंची निगम टीम पर पथराव, जान बचाकर भागे अधिकारी-कर्मचारी

July 31, 2026

रतलाम: खेत के सेड़े के विवाद में किसान की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास…वैज्ञानिक, फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत का बड़ा फैसला

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: डोसीगांव स्थित पीएम आवास फ्लैटों में नोटिस चस्पा करने पहुंची निगम टीम पर पथराव, जान बचाकर भागे अधिकारी-कर्मचारी
रतलाम

रतलाम: डोसीगांव स्थित पीएम आवास फ्लैटों में नोटिस चस्पा करने पहुंची निगम टीम पर पथराव, जान बचाकर भागे अधिकारी-कर्मचारी

EditorBy EditorJuly 31, 2026Updated:July 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: डोसीगांव स्थित पीएम आवास फ्लैटों में नोटिस चस्पा करने पहुंची निगम टीम पर पथराव, जान बचाकर भागे अधिकारी-कर्मचारी
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 31जुलाई (खबरबाबा. कॉम)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में बकाया राशि के नोटिस चस्पा करने पहुंची नगर निगम की टीम पर शुक्रवार को अचानक पथराव हो गया। आक्रोशित रहवासियों के विरोध के बीच स्थिति इतनी बिगड़ गई कि निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। पथराव के दौरान निगम के वाहन भी वहीं छूट गए। निगम की टीम पर भी रहवासियों से मारपीट के आरोप लगे हैं ।  सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई पूरी कराई गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम का अमला डोसीगांव स्थित पीएम आवास योजना के ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में रहने वाले 208 बकायादार हितग्राहियों को अंतिम नोटिस देने पहुंचा था। टीम में स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार, इंजीनियरिंग शाखा और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। निगम ने इन हितग्राहियों को तीन दिन के भीतर 1.80 लाख रुपये की बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। तय समय में राशि जमा नहीं होने पर 4 अगस्त से फ्लैट खाली कराने, कब्जा हटाने और वैधानिक कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
निगम की टीम ने जैसे ही फ्लैटों पर नोटिस चस्पा करना शुरू किया, वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और नारेबाजी के बीच कुछ लोगों ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। निगम की टीम के कुछ लोगों ने भी रहवासियों से मारपीट की। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और निगम का पूरा अमला जान बचाकर वहां से निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पथराव इतना अचानक हुआ कि अधिकारी अपने वाहन भी मौके पर ही छोड़कर भागे। घटना में एक मीडियाकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर नगर निगम आयुक्त अनिल भाना स्वयं मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस बल बुलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई दोबारा शुरू कराई गई। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, टीआई गायत्री सोनी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
आयुक्त अनिल भाना ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक के तहत डोसीगांव की शिवशंकर बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में कुल 396 पात्र हितग्राहियों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित किए गए थे। इनमें से 188 हितग्राहियों ने नियमानुसार दो लाख रुपये का अंशदान जमा कर दिया है, जबकि 208 हितग्राहियों ने केवल मार्जिन मनी जमा कर फ्लैटों पर कब्जा कर लिया, लेकिन निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किया। ऐसे सभी हितग्राहियों को अंतिम अवसर देते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। यदि तीन दिन के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गई तो 4 अगस्त से फ्लैटों से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: खेत के सेड़े के विवाद में किसान की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास…वैज्ञानिक, फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत का बड़ा फैसला
Next Article रतलाम: व्यापारी के साथ लूट की वारदात, दो लोगों ने एक होम थिएटर, एक एलईडी टीवी और 5 हजार रुपये छीने,आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
Editor

Related Posts

रतलाम: व्यापारी के साथ लूट की वारदात, दो लोगों ने एक होम थिएटर, एक एलईडी टीवी और 5 हजार रुपये छीने,आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

July 31, 2026

रतलाम: खेत के सेड़े के विवाद में किसान की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास…वैज्ञानिक, फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत का बड़ा फैसला

July 31, 2026

रतलाम जिले में झमाझम बारिश, एक दिन में औसतन 1.38 इंच पानी बरसा… शहर में पिछले 24 घंटे में 3 इंच बारिश…सीजन में अब तक जिले में औसत 13.40 इंच बारिश, फिर भी पिछले साल से 9.16 इंच पीछे

July 31, 2026

भवन निर्माण अनुमतियों की प्रक्रिया हुई सरल, अनावश्यक एन.ओ.सी. की बाध्यता समाप्त,ऑनलाइन प्रणाली, जीआईएस आधारित सत्यापन और समयबद्ध अनुमोदन से मिलेगी नागरिकों एवं निवेशकों को बड़ी राहत

July 31, 2026

रतलाम: डोसीगांव EWS फ्लैट धारकों को निगम की अंतिम चेतावनी, 3 दिन में 1.80 लाख जमा करें, अन्यथा होगी बेदखली और FIR

July 31, 2026

रतलाम: सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा, प्लांट के दो सिक्योरिटी गार्ड ही निकले मास्टरमाइंड, दो साथी फरार

July 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: व्यापारी के साथ लूट की वारदात, दो लोगों ने एक होम थिएटर, एक एलईडी टीवी और 5 हजार रुपये छीने,आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

By EditorJuly 31, 2026

रतलाम, 31 जुलाई (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम सनखेड़ी (डेलवास) में…

रतलाम: डोसीगांव स्थित पीएम आवास फ्लैटों में नोटिस चस्पा करने पहुंची निगम टीम पर पथराव, जान बचाकर भागे अधिकारी-कर्मचारी

July 31, 2026

रतलाम: खेत के सेड़े के विवाद में किसान की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास…वैज्ञानिक, फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत का बड़ा फैसला

July 31, 2026
Top Trending

रतलाम: व्यापारी के साथ लूट की वारदात, दो लोगों ने एक होम थिएटर, एक एलईडी टीवी और 5 हजार रुपये छीने,आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

By EditorJuly 31, 2026

रतलाम, 31 जुलाई (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम…

रतलाम: डोसीगांव स्थित पीएम आवास फ्लैटों में नोटिस चस्पा करने पहुंची निगम टीम पर पथराव, जान बचाकर भागे अधिकारी-कर्मचारी

By EditorJuly 31, 2026

रतलाम, 31जुलाई (खबरबाबा. कॉम)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने डोसीगांव स्थित…

रतलाम: खेत के सेड़े के विवाद में किसान की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास…वैज्ञानिक, फोरेंसिक और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत का बड़ा फैसला

By EditorJuly 31, 2026

रतलाम, 31 जुलाई (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में खेत के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.