Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टोरी सब्जी मंडी और फल मार्केट बनाने का प्रस्ताव, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र
रतलाम

रतलाम में सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टोरी सब्जी मंडी और फल मार्केट बनाने का प्रस्ताव, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र

EditorBy EditorJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्टोरी सब्जी मंडी और फल मार्केट बनाने का प्रस्ताव, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को लिखा पत्र
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 25जुलाई(खबरबाबा. कॉम)।शहर में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से पूर्व महापौर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र डागा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उन्होंने शहर के मध्य स्थित सैलाना बस स्टैंड परिसर की वर्तमान सब्जी नीलामी मंडी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी स्टोरी सब्जी मंडी एवं फल मार्केट विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को पत्र लिखकर इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है।
श्री डागा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रतलाम शहर लगातार विस्तार कर रहा है, लेकिन शहरवासियों के लिए अब तक ऐसी व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त सब्जी एवं फल मंडी उपलब्ध नहीं है, जहां खरीददारों और व्यापारियों दोनों को पर्याप्त सुविधाएं मिल सकें। माणकचौक स्थित सब्जी मंडी भी अपना अस्तित्व खो चुकी है। श्री डागा का कहना है कि वर्तमान समय की जरूरतों को देखते हुए एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और बहुमंजिला (मल्टी स्टोरी) सब्जी एवं फल मार्केट का निर्माण आवश्यक हो गया है।
उन्होंने सुझाव दिया कि सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी नीलामी मंडी इस परियोजना के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। यह शहर के मध्य में स्थित होने से सभी क्षेत्रों के नागरिकों के लिए आसानी से पहुंच योग्य है। साथ ही यहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था विकसित की जा सकती है, जिससे बाजार क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को खरीदारी में सुविधा मिलेगी।
पूर्व महापौर ने कहा कि प्रस्तावित मल्टी स्टोरी मार्केट में पर्याप्त पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधा तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का समुचित प्रावधान किया जाना चाहिए। इससे व्यापारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा और उपभोक्ताओं को भी व्यवस्थित वातावरण में खरीदारी करने का अवसर मिलेगा।

फुटकर व्यापारियों के लिए भी बने अलग मार्केट

श्री डागा ने अपने पत्र में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे, ठेलों एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के लिए भी अलग से सर्वसुविधायुक्त मार्केट विकसित करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि यदि इन व्यापारियों को नियोजित स्थान उपलब्ध कराया जाए तो एक ओर उन्हें स्थायी और सुरक्षित व्यवसायिक वातावरण मिलेगा, वहीं दूसरी ओर सड़कों एवं प्रमुख चौराहों पर होने वाले अतिक्रमण और यातायात बाधाओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजना से शहर का यातायात अधिक व्यवस्थित होगा, आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी और छोटे व्यापारियों के हितों का भी संरक्षण हो सकेगा। श्री डागा 2 वर्ष पूर्व भी इस संबंध में कलेक्टर,नगर निगम और सड़क सुरक्षा समिति को पत्र लिखकर सुझाव दे चुके हैं।
पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप से दोनों प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करते हुए शहर के दीर्घकालिक विकास और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने
Next Article रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस का सट्टे पर बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व सट्टा सामग्री जब्त
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026

रतलाम:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई…खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चार दल गठित

August 27, 2026

रतलाम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई- आलोट में एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त..दो ड्रम में मिला 2-ब्रोमो-4 मिथाईल प्रोपीफिनेन, एनसीबी इंदौर के साथ संयुक्त कार्रवाई

August 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर विभागीय…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम/जावरा(खबरबाबा. कॉम)। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.