रतलाम, 6 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव और मुंबई–पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन तथा रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका असर रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ा है। रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त, रीशिड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट तथा मार्ग परिवर्तित किया है।
रेलवे के अनुसार प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते आगामी घंटों में रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ सकता है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।
इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
ट्रेन संख्या 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस (6 जुलाई) वाया सूरत–जलगांव–मनमाड–पुणे संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (6 जुलाई) वाया सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–पुणे होकर चलेगी।
6 जुलाई को निरस्त ट्रेनें
12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
12925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस
12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस
रीशिड्यूल की गई ट्रेनें
12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस– अब रात **9:00 बजे प्रस्थान करेगी।
12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – अब रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी।
12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस – अब रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी।
12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल – अब रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगी।
19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस – अब 7 जुलाई को रात 1:30 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली अथवा मंडल में आने-जाने वाली अन्य ट्रेनों में भी देरी, मार्ग परिवर्तन या शॉर्ट टर्मिनेशन की संभावना बनी हुई है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे पूछताछ पोर्टल तथा रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त करें।