रतलाम, 24 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)।मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते लगातार दूसरे दिन भी रेल यातायात प्रभावित रहा। इस कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट एवं आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
निरस्त की गई ट्रेनें
1. 23 जुलाई – ट्रेन संख्या 12227 मुंबई सेंट्रल–इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस।
2. 23 जुलाई– ट्रेन संख्या 04728 वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल।
3. 24 जुलाई – ट्रेन संख्या 12228 इंदौर–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस।
4. 23 जुलाई – ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी एक्सप्रेस।
5. 26 जुलाई – ट्रेन संख्या 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
6. 24 जुलाई – ट्रेन संख्या 19019बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार एक्सप्रेस।
7. 25 जुलाई – ट्रेन संख्या 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
8. 25 जुलाई – ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल।
9. 23 एवं 24 जुलाई – ट्रेन संख्या 12962 इंदौर–मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस।
10. 25 जुलाई – ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस।
11. 23 जुलाई – ट्रेन संख्या 12996 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।
12. 24 जुलाई– ट्रेन संख्या 12995 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर एक्सप्रेस।
शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें
12980 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22 जुलाई) वडोदरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वडोदरा–बांद्रा टर्मिनस के बीच सेवा निरस्त रहेगी।
12979 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस (23 जुलाई) वडोदरा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। बांद्रा टर्मिनस–वडोदरा के बीच सेवा निरस्त रहेगी।
22655 एर्नाकुलम–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22 जुलाई) उमरगाम रोड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। उमरगाम रोड–निजामुद्दीन के बीच सेवा निरस्त रहेगी।
19012 दाहोद–वलसाड इंटरसिटी एक्सप्रेस (23 जुलाई) कोसाड स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। कोसाड–वलसाड के बीच सेवा निरस्त रहेगी।
04727 हिसार–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल (22 जुलाई) मारोली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। मारोली–वलसाड के बीच सेवा निरस्त रहेगी।
12904 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल (22 जुलाई) रतलाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। रतलाम–मुंबई सेंट्रल के बीच सेवा निरस्त रहेगी।
यात्रियों के लिए सलाह
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचने की अपील की है। ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी Indian Railways की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।