Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर

July 23, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे

July 23, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे
रतलाम

रतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे

EditorBy EditorJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,23जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। सालाखेड़ी स्थित 65 बीघा क्षेत्रफल में फैले रॉयल कॉलेज में आज पौधारोपण पखवाड़े का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय में लगभग 1 हजार फलदार और छायादार पौधों को रोपित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. महेश पालीवाल ने लाल चंदन का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया जी और परशुराम कल्याण बोर्ड के उज्जैन संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रॉयल कॉलेज के कैंपस प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने पखवाड़े की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जिन पौधों का रोपण किया जा रहा है, उनमें 6 प्रजाति के आम, लीची, फालसे, लाल शहतूत, नाशपाती, अमेरिकन रेड जामफल व ताइवान पिंक जामफल, आंवला, हाइब्रिड जामुन, मैंगोस्टीन, आड़ू, बेल पत्र, बॉटल पाम, वाटर एप्पल, गोल्डन सीताफल, एप्पल बेर, भगवा अनार, फाइकस और हाइब्रिड चीकू आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
श्री राजपुरोहित ने यह भी बताया कि पिछले 30 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा को समेटे हुए इस संस्थान में वर्तमान में लगभग 2 हजार से अधिक छायादार और फलों के वृक्ष लहलहा रहे हैं। ये न केवल यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि भीषण गर्मी के दौरान भी वातावरण को शीतल रखते हुए शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संस्थान ने इसे पूरी तरह से वायु और ध्वनि प्रदूषण मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया है, जहाँ धूल से बचाव के लिए आवागमन के मार्गों पर आधुनिक पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं।
महाविद्यालय की जीवंतता और सौंदर्य में चार चाँद लगाने के लिए यहाँ गुलाब, कमल और जरवेरा जैसे आकर्षक फूलों के कई भव्य उद्यान और सुंदर फव्वारे स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कई फ्रूट गार्डन्स में आम, चीकू, जामुन, जामफल, आवला, एप्पल बोर, नींबू, मौसंबी, संतरा, बादाम, सीताफल, पपीता, केला, कटहल, अंजीर और शहतूत के सैकड़ो पेड़ों को लगाया गया है। सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि यहाँ की सम्पूर्ण जमीन पथरीली व चट्टान वाली है, इसके बावजूद जमीन में गड्ढे खोद कर और उनमें मिट्टी भरकर इन पेड़-पौधों को सफलतापूर्वक लगाया गया है।
पौधारोपण पखवाड़े के इस शुभ अवसर पर मैनेजमेंट प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, टीचर एजुकेशन प्राचार्य डॉ. आर. के. अरोड़ा, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. कल्पना पाटीदार, लाइफ साइंस प्राचार्य कपिल केरोल एवं नर्सिंग प्राचार्य श्री जगदीश डुके के साथ-साथ महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला
Next Article रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर
Editor

Related Posts

रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर

July 23, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

July 23, 2026

रतलाम: बंद कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव,बदबू आने पर हुआ खुलासा,पुलिस जांच में जुटी…ढाई माह पहले ही हुई थी शादी, 10 दिन बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

July 22, 2026

रतलाम: जावरा को मिलेगा आउटडोर-इंडोर खेल स्टेडियम, विधानसभा में खेल मंत्री ने दी जानकारी..भूमि आवंटन के बाद होगी निर्माण प्रक्रिया, पिपलौदा में भी बनेगा खेल स्टेडियम

July 22, 2026

रतलाम में चोरों का आतंक: कुवैत में रह रहे व्यक्ति के सूने मकान से 50 हजार नकद व सोने-चांदी के जेवर चोरी

July 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर

By EditorJuly 23, 2026

रतलाम,23जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। जिले के धामनोद गांव के होनहार छात्र अर्जुन पाटीदार ने NEET-2026 में 581…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे

July 23, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026
Top Trending

रतलाम: “अभ्यास” से धामनोद के अर्जुन पाटीदार ने पहले प्रयास में क्लियर किया NEET-2026… 581 अंक हासिल कर बने परिवार के पहले डॉक्टर

By EditorJuly 23, 2026

रतलाम,23जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। जिले के धामनोद गांव के होनहार छात्र अर्जुन पाटीदार ने…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ,लगाए जाएंगे 1 हजार से अधिक फलदार व छायादार पौधे

By EditorJuly 23, 2026

रतलाम,23जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। सालाखेड़ी स्थित 65 बीघा क्षेत्रफल में फैले रॉयल कॉलेज में…

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

By EditorJuly 23, 2026

रतलाम, 23 जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। मुंबई मंडल के भिलाड–बोरीवली रेलखंड में लगातार हो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.