Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम जिले में झमाझम बारिश, एक दिन में औसतन 1.38 इंच पानी बरसा… शहर में पिछले 24 घंटे में 3 इंच बारिश…सीजन में अब तक जिले में औसत 13.40 इंच बारिश, फिर भी पिछले साल से 9.16 इंच पीछे

July 31, 2026

भवन निर्माण अनुमतियों की प्रक्रिया हुई सरल, अनावश्यक एन.ओ.सी. की बाध्यता समाप्त,ऑनलाइन प्रणाली, जीआईएस आधारित सत्यापन और समयबद्ध अनुमोदन से मिलेगी नागरिकों एवं निवेशकों को बड़ी राहत

July 31, 2026

रतलाम: डोसीगांव EWS फ्लैट धारकों को निगम की अंतिम चेतावनी, 3 दिन में 1.80 लाख जमा करें, अन्यथा होगी बेदखली और FIR

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भवन निर्माण अनुमतियों की प्रक्रिया हुई सरल, अनावश्यक एन.ओ.सी. की बाध्यता समाप्त,ऑनलाइन प्रणाली, जीआईएस आधारित सत्यापन और समयबद्ध अनुमोदन से मिलेगी नागरिकों एवं निवेशकों को बड़ी राहत
रतलाम

भवन निर्माण अनुमतियों की प्रक्रिया हुई सरल, अनावश्यक एन.ओ.सी. की बाध्यता समाप्त,ऑनलाइन प्रणाली, जीआईएस आधारित सत्यापन और समयबद्ध अनुमोदन से मिलेगी नागरिकों एवं निवेशकों को बड़ी राहत

EditorBy EditorJuly 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
भवन निर्माण अनुमतियों की प्रक्रिया हुई सरल, अनावश्यक एन.ओ.सी. की बाध्यता समाप्त,ऑनलाइन प्रणाली, जीआईएस आधारित सत्यापन और समयबद्ध अनुमोदन से मिलेगी नागरिकों एवं निवेशकों को बड़ी राहत
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
भोपाल,31जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश में भवन निर्माण एवं विकास अनुज्ञा प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब भवन निर्माण अनुज्ञा प्रकरणों में विभिन्न विभागों से अनावश्यक रूप से मांगे जाने वाले अनेक अनापत्ति प्रमाण-पत्रों की बाध्यता समाप्त अथवा तर्कसंगत कर दी गई है। इस निर्णय से नागरिकों, निवेशकों, डेवलपर्स एवं निर्माण एजेंसियों को प्रक्रियागत विलंब से राहत मिलेगी तथा प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और मजबूती मिलेगी।
नई व्यवस्था के तहत भवन अनुज्ञा की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी। आवेदन, नक्शे एवं अन्य दस्तावेजों की केवल डिजिटल प्रतियां ही स्वीकार की जाएंगी तथा किसी भी स्थिति में हार्ड कॉपी प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। भूमि स्वामी द्वारा स्वयं आवेदन करने पर ऑनलाइन शपथ-पत्र लिया जाएगा, जबकि अधिकृत कंसल्टेंट के माध्यम से आवेदन किए जाने पर भूमि स्वामी द्वारा हस्ताक्षरित शपथ-पत्र अपलोड करना होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (NMA) तथा विरासत (Heritage) क्षेत्रों से संबंधित अनापत्तियों की आवश्यकता अब केवल उन्हीं मामलों में होगी, जहां ऑनलाइन भवन अनुज्ञा प्रणाली में जीआईएस आधारित सत्यापन के माध्यम से संबंधित भूखंड प्रभावित अथवा प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित पाया जाएगा। अन्य सभी मामलों में इन अनापत्तियों की आवश्यकता नहीं होगी।
सहकारिता विभाग एवं गृह निर्माण सहकारी समितियों, विद्युत तथा नजूल विभाग से मांगी जाने वाली कई प्रकार की अनापत्तियों की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। इससे भवन अनुज्ञा प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और नागरिक हितैषी बनेगी।
रक्षा प्रतिष्ठानों, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा विकास प्राधिकरणों से संबंधित मामलों में अब आवेदकों को स्वयं एनओसी प्रस्तुत करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। आवश्यकता होने पर सक्षम प्राधिकारी आवेदन प्राप्त होने के सात दिवस के भीतर संबंधित विभाग को प्रकरण भेजेगा तथा विभाग को 21 दिवस के भीतर अपनी अनापत्ति अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी होगी। निर्धारित अवधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में प्रकरण पर आगे की कार्यवाही की जा सकेगी।
निर्देशों में पर्यावरणीय स्वीकृति संबंधी प्रावधानों को भी तर्कसंगत बनाया गया है। निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक के भवनों एवं परियोजनाओं में ही पर्यावरणीय अनापत्ति आवश्यक होगी। इसी प्रकार वृक्ष कटाई की अनुमति भी केवल उन्हीं मामलों में आवश्यक होगी, जहां वास्तविक रूप से वृक्षों की कटाई प्रस्तावित हो। अग्निशमन अनापत्ति के संबंध में भी राष्ट्रीय भवन संहिता के प्रावधानों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
नई व्यवस्था से भवन निर्माण अनुज्ञा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं उत्तरदायी बनेगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों, निर्माण गतिविधियों और निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन को गति मिलेगी तथा नागरिकों को त्वरित एवं सहज सेवाएं प्राप्त होंगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: डोसीगांव EWS फ्लैट धारकों को निगम की अंतिम चेतावनी, 3 दिन में 1.80 लाख जमा करें, अन्यथा होगी बेदखली और FIR
Next Article रतलाम जिले में झमाझम बारिश, एक दिन में औसतन 1.38 इंच पानी बरसा… शहर में पिछले 24 घंटे में 3 इंच बारिश…सीजन में अब तक जिले में औसत 13.40 इंच बारिश, फिर भी पिछले साल से 9.16 इंच पीछे
Editor

Related Posts

रतलाम जिले में झमाझम बारिश, एक दिन में औसतन 1.38 इंच पानी बरसा… शहर में पिछले 24 घंटे में 3 इंच बारिश…सीजन में अब तक जिले में औसत 13.40 इंच बारिश, फिर भी पिछले साल से 9.16 इंच पीछे

July 31, 2026

रतलाम: डोसीगांव EWS फ्लैट धारकों को निगम की अंतिम चेतावनी, 3 दिन में 1.80 लाख जमा करें, अन्यथा होगी बेदखली और FIR

July 31, 2026

रतलाम: सोलर प्लांट में चोरी का खुलासा, प्लांट के दो सिक्योरिटी गार्ड ही निकले मास्टरमाइंड, दो साथी फरार

July 30, 2026

रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन: कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के पुतले फूंके, पुलिस से छिनाझपटी , वाटर कैनन का उपयोग

July 30, 2026

रतलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हाट रोड पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

July 30, 2026

रतलाम: सरकारी जमीन के विवाद में युवक की हत्या‌ के मामले में मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जब्त

July 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम जिले में झमाझम बारिश, एक दिन में औसतन 1.38 इंच पानी बरसा… शहर में पिछले 24 घंटे में 3 इंच बारिश…सीजन में अब तक जिले में औसत 13.40 इंच बारिश, फिर भी पिछले साल से 9.16 इंच पीछे

By EditorJuly 31, 2026

रतलाम, 31 जुलाई (खबरबाबा.कॉम)। सावन के पहले दिन गुरुवार को रतलाम जिले में मानसून जमकर…

भवन निर्माण अनुमतियों की प्रक्रिया हुई सरल, अनावश्यक एन.ओ.सी. की बाध्यता समाप्त,ऑनलाइन प्रणाली, जीआईएस आधारित सत्यापन और समयबद्ध अनुमोदन से मिलेगी नागरिकों एवं निवेशकों को बड़ी राहत

July 31, 2026

रतलाम: डोसीगांव EWS फ्लैट धारकों को निगम की अंतिम चेतावनी, 3 दिन में 1.80 लाख जमा करें, अन्यथा होगी बेदखली और FIR

July 31, 2026
Top Trending

रतलाम जिले में झमाझम बारिश, एक दिन में औसतन 1.38 इंच पानी बरसा… शहर में पिछले 24 घंटे में 3 इंच बारिश…सीजन में अब तक जिले में औसत 13.40 इंच बारिश, फिर भी पिछले साल से 9.16 इंच पीछे

By EditorJuly 31, 2026

रतलाम, 31 जुलाई (खबरबाबा.कॉम)। सावन के पहले दिन गुरुवार को रतलाम जिले…

भवन निर्माण अनुमतियों की प्रक्रिया हुई सरल, अनावश्यक एन.ओ.सी. की बाध्यता समाप्त,ऑनलाइन प्रणाली, जीआईएस आधारित सत्यापन और समयबद्ध अनुमोदन से मिलेगी नागरिकों एवं निवेशकों को बड़ी राहत

By EditorJuly 31, 2026

भोपाल,31जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश में भवन निर्माण…

रतलाम: डोसीगांव EWS फ्लैट धारकों को निगम की अंतिम चेतावनी, 3 दिन में 1.80 लाख जमा करें, अन्यथा होगी बेदखली और FIR

By EditorJuly 31, 2026

रतलाम, 31जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। नगर निगम ने डोसीगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (AHP)…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.