रतलाम,21जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। श्रावण मास शुरू होने के पूर्व भगवान शिव की आराधना और धर्म जागरण के उद्देश्य से 26 जुलाई 2रविवार को जय महाकाल त्रिशूल यात्रा’का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 7 बजे शिव हनुमान मंदिर, कस्तूरबा नगर (गली नं. 6), रतलाम से होगा। यात्रा का संयोजन महंत श्री अभिषेक गिरी जी महाराज एवं समस्त भक्तगण द्वारा किया जा रहा है।
महंत श्री अभिषेक गिरी जी महाराज ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान महाकाल का जयघोष करते हुए पंच शिवालयों की यात्रा करेंगे तथा प्रत्येक शिवालय में विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।
यात्रा का धार्मिक मार्ग (पंच शिवालय)
श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर, लक्कड़ पीठ, रतलाम
श्री महाकालेश्वर महादेव, धराड़
श्री विश्वनाथ महादेव, बिलपांक
श्री वैद्यनाथ महादेव, बदनावर
श्री कोटेश्वर महादेव, कोटेश्वर
आयोजकों के अनुसार पंच शिवालयों की इस यात्रा में शिव भक्त त्रिशूल के साथ भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे।
महंत श्री अभिषेक गिरी जी महाराज ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि वे परिवार एवं मित्रों सहित इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।