रतलाम,15जुलाई। सागोद रोड स्थित संत श्री वाटिका, चंपा विहार में रत्नपुरी शामियाना महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 57 जिलों से टेंट, लाइट, साउंड, केटरिंग, फ्लावर डेकोरेशन एवं जनरेटर व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर महापौर को ज्ञापन भी सौंपा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह तनुजा ने की। विशिष्ट अतिथियों में महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल राव, अजय सरावगी, रामबाबू शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राजेश हार्डिया एवं संजय जैन मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी सुनील पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अनोखीलाल दख, सचिव जयंतीलाल जैन, कोषाध्यक्ष मोहनलाल भंडारी, संयोजक सुभाष मूणत, सहसंयोजक आशुतोष वशिष्ठ,संदीप बोथरा, राकेश मोदी, महेंद्र डांगी, **नवल किशोर अग्रवाल, रागिनी वशिष्ठ,सोनाली पोरवाल एवं रंजीत सिंघलसहित पदाधिकारियों ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ. रवि जिंदल ने कहा कि संगठन ही समस्याओं का समाधान है और हर कार्य को गुणवत्ता एवं समर्पण के साथ करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह तनुजा ने भोपाल में प्रस्तावित भोजपाल महोत्सव की जानकारी दी।
महोत्सव समिति ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर समिति द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महापौर को ज्ञापन भी सौंपा गया। कार्यक्रम संयोजक सुभाष मूणत का 101 किलो फूलों की माला एवं साफा पहनाकर विशेष सम्मान किया गया।
महोत्सव में महेंद्र बोथरा, केसर सिंह जैन, वीरेंद्र बाफगावकर, संजय जैन, राजकुमार अग्रवाल, दिलीप बांठिया, जाकिर भाई, महेंद्र भंडारी, राजू परीयानी, जतिन पगारिया, सुनील मूणत, बंटी मरमट, नीलेश पाठक, पवन कोठारी, सोनू राठौड़, गौरव जादौन, कपिल पंड्या, लोकेश परिहार, दीपक भटनागर, मनीष बोरीवाल, मदन खिमेसरा, कमल सिंघल, कौशिक अग्रवाल, मयंक तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे।
बैठक में उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, भोपाल, जबलपुर, सतना, कटनी सहित प्रदेश के 57 जिलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया तथा आभार संदीप बोथरा ने व्यक्त किया।