Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम को हरित और शीतल बनाने के संकल्प के साथ हुआ ‘त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान’ का शुभारंभ, वक्ताओं ने किया हर परिवार से कम से कम एक त्रिवेणी रोपने का आह्वान
रतलाम

रतलाम को हरित और शीतल बनाने के संकल्प के साथ हुआ ‘त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान’ का शुभारंभ, वक्ताओं ने किया हर परिवार से कम से कम एक त्रिवेणी रोपने का आह्वान

EditorBy EditorJuly 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम को हरित और शीतल बनाने के संकल्प के साथ हुआ ‘त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान’ का शुभारंभ, वक्ताओं ने किया हर परिवार से कम से कम एक त्रिवेणी रोपने का आह्वान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,6जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। विश्व के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो चुके रतलाम को दीर्घकालिक शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान’ का श्रीगणेश रविवार को हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने त्रिवेणी रोपण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालने के साथ इसी की पूरी संकल्पना भी बताई। अतिथियों ने महाअभियान के पोस्टर का विमोचन कर त्रिवेणी रोपने का संकल्प भी दिलाया।

त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान को लेकर महती बैठक रविवार को विधायक सभागृह, बरबड़, रतलाम में आयोजित की गई। अतिथि एवं वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतलाम-झाबुआ विभाग के संघ चालक तेजराम मांगरोदा एवं रतलाम विभाग के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय रहे। हार्टफुलनेस संस्था के डॉ. नीलेश शुक्ला भी मंचासीन रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संघ चालक तेजराम मांगरोदा ने कहा कि जिस तरह वात, पित्त और कफ में असंतुलन होता है तो शरीर भोगता है, उसी प्रकार जल, वायु और अग्नि में असंतुलन हो तो प्रकृति में गड़बड़ी होती है। हम इसे ठीक नहीं कर सकते, प्रकृति स्वयं ही इसे ठीक करती है। वह चाहे बाढ़ के रूप में हो, भूकंप के रूप में हो या महामारी के रूप में, प्रकृति दंड अवश्य देती है।
रतलाम विभाग के विभाग प्रचारक कृष्णकांत पांडेय ने आम के वृक्ष में आने वाले बौर के आम बनने के प्रतिशत का उदाहरण देते हुए कहा कि संकल्प तो बहुत से लोग लेते हैं, लेकिन सफल वही होते हैं जो विकल्प रहित हों। त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान में विकल्प नहीं है। पौधे को पेड़ बनाने की यात्रा ही हमारे इस अभियान को सार्थक करेगी। हमारा लक्ष्य रतलाम की आबादी के हिसाब से त्रिवेणी लगाना और उसे वृक्ष बनाना है और इसके लिए अलग-अलग पड़ाव तय करने पड़ेंगे।
विभाग प्रचारक ने लोगों से त्रिवेणी के माध्यम से अपने पूर्वजों, धार्मिक-मांगलिक आयोजनों सहित अन्य विशेष अवसरों की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने त्रिवेणी रोपण के अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया।

पीपीटी व वार्तालाप के माध्यम से बताया त्रिवेणी रोपण का महत्व

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने ‘त्रिवेणी’ (पीपल, नीम और बरगद के पौधों) तथा भारत माता का पूजन कर की। अतिथियों का परिचय देवाशीष पौराणिक तथा डॉ. हितेश पाठक ने दिया। तत्पश्चात पर्यावरण मित्र अशोक पाटीदार ने पीपीटी के माध्यम से पर्यावरण और जीवों के संरक्षण के लिए वृक्षों की आवश्यकता बताई। उन्होंने त्रिवेणी के धार्मिक, आध्यात्मिक, वास्तुशास्त्रीय तथा वैज्ञानिक आधार पर महत्व बताया। इस मौके पर रतलाम में बढ़ते तापमान और त्रिवेणी रोपण को लेकर तैयार वार्तालाप का प्रसारण भी किया गया।

महाअभियान को सफल बनाने के दिए सुझाव

महाअभियान को सफल बनाने के लिए लोगों ने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान के बारे में स्कूलों में बताने, वार्डवार और मोहल्लावार टीमों का गठन कर इसका प्रचार-प्रसार करने तथा शासकीय सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए त्रिवेणी रोपण जैसे कार्यों की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के सुझाव शामिल हैं।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। संचालन पत्रकार अदिति मिश्रा ने किया। आभार प्रदर्शन शिक्षाविद् विम्पी छाबड़ा ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, संत, प्रकृति-प्रेमी, स्वयंसेवक, धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: विश्व के श्रेष्ठ विद्यालयों से सीखने के लिए सांदीपनी विद्यालय में अकादमिक संवाद…मेक्सिको, अमेरिका, ब्राज़ील, मलेशिया और यूएई के नवाचारों पर शिक्षकों ने की प्रस्तुति, स्थानीय जरूरतों के अनुरूप अपनाने का लिया संकल्प
Next Article रतलाम: नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस… पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
Editor

Related Posts

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.