रतलाम,24अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय टीआईटी रोड स्थित जैन धर्मशाला में चल रहे चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
पार्श्व मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा टीआईटी रोड स्थित जैन धर्मशाला में विराजित परम पूज्य साध्वीवर्या चारित्ररसाश्रीजी म.सा. एवं नवपूर्वरसाश्रीजी म.सा. की निश्रा में नेम-राजुल के नौ भव पर आधारित एक आकर्षक नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया।
नाट्य मंचन में श्वेता मेहता, अदिति नौलखा, आशी भंडारी, दिशा, सुरभि, अपेक्षा, अंजलि गांधी, सोनाली, पूजा, अदिति, साधना, अंकित छाजेड़, दर्शन पोरवाल सहित गुरुदेव श्री के सांसारिक परिवार के पंकज भाई, रीनाबेन, मनीषभाई, सरिताबेन धींग तथा छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन मिताली कोठारी ने किया। नाट्य प्रस्तुति का निर्देशन ज्योति जैन एवं कविता बारमेचा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट मंडल के सदस्य अनिल बोरा, मनीष, सुनील नौलखा, राजेंद्र दरड़ा, प्रयास नागोरी सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित रहे और श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भगवान के निर्वाण कार्यक्रम में सहभागिता की।