Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: उपज लेकर पहुंचे किसान, मंडी पहुंचते ही पता चला नीलामी नहीं होगी… आक्रोशित किसानों ने फोरलेन पर किया प्रदर्शन, बाद में शुरू हुई नीलामी

August 24, 2026

रतलाम: पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा- पिकनिक मनाने आए दो शिक्षकों और 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, तीन बच्चों को बचाया

August 23, 2026

रतलाम: कस्तूरबा नगर स्थित शिव मंदिर से लगातार चौथे वर्ष सावन के अंतिम सोमवार को निकलेगी शाही सवारी

August 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा- पिकनिक मनाने आए दो शिक्षकों और 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, तीन बच्चों को बचाया
रतलाम

रतलाम: पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा- पिकनिक मनाने आए दो शिक्षकों और 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, तीन बच्चों को बचाया

EditorBy EditorAugust 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा- पिकनिक मनाने आए दो शिक्षकों और 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, तीन बच्चों को बचाया
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 23 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित पैराडाइज वैली में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। जावरा के एक निजी स्कूल से पिकनिक मनाने आए समूह के दो शिक्षकों और एक 15 वर्षीय छात्र की पानी से भरे कुंड में डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों को समय रहते बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जावरा स्थित एक निजी स्कूल के चार शिक्षक और 13 विद्यार्थियों सहित कुल 17 लोगों का एक दल रविवार को पिकनिक मनाने के लिए रतलाम के पास स्थित पैराडाइज वैली पहुंचा था। यहां सभी लोग झरने के नीचे बने पानी से भरे कुंड में नहा रहे थे।
इसी दौरान कुछ बच्चे पानी में डूबने लगे। बताया जा रहा है कि 5 और 16 वर्ष आयु वर्ग के तीन बच्चों को मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान बचाने के प्रयास में दो शिक्षक और एक छात्र पानी में डूब गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तत्काल सभी को पानी से बाहर निकालकर सीपीआर देने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने बचाए गए तीनों बच्चों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें एक छात्र और दो छात्राएं शामिल हैं।
वहीं पानी में डूबे तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विजय सिंह (52) निवासी जावरा, प्रिंस पिता करण (28) निवासी जावरा और 15 वर्षीय हर्षित पाटीदार के रूप में हुई है। मृतकों में दो शिक्षक और एक छात्र शामिल हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कस्तूरबा नगर स्थित शिव मंदिर से लगातार चौथे वर्ष सावन के अंतिम सोमवार को निकलेगी शाही सवारी
Next Article रतलाम: उपज लेकर पहुंचे किसान, मंडी पहुंचते ही पता चला नीलामी नहीं होगी… आक्रोशित किसानों ने फोरलेन पर किया प्रदर्शन, बाद में शुरू हुई नीलामी
Editor

Related Posts

रतलाम: उपज लेकर पहुंचे किसान, मंडी पहुंचते ही पता चला नीलामी नहीं होगी… आक्रोशित किसानों ने फोरलेन पर किया प्रदर्शन, बाद में शुरू हुई नीलामी

August 24, 2026

रतलाम: कस्तूरबा नगर स्थित शिव मंदिर से लगातार चौथे वर्ष सावन के अंतिम सोमवार को निकलेगी शाही सवारी

August 23, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

रतलाम: जावरा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 28.46 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…2.80 लाख की एमडी ड्रग्स और बिना नंबर की बाइक जब्त, कुल 3.60 लाख रुपए का मशरूका बरामद

August 23, 2026

रतलाम: 56-57 के नामांतरण मामलों पर कलेक्टर का बड़ा फैसला, आरआई-पटवारियों से की सीधी बात, रतलाम में पहली बार कलेक्टर ने मैदानी अमले से चर्चा कर समझीं समस्याएं…शासन के आदेश के अनुसार लंबित नामांतरण प्रकरणों में कार्रवाई के निर्देश

August 22, 2026

रतलाम: कंटेनर में कंबल‌ की आड़ में छुपा कर ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

August 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: उपज लेकर पहुंचे किसान, मंडी पहुंचते ही पता चला नीलामी नहीं होगी… आक्रोशित किसानों ने फोरलेन पर किया प्रदर्शन, बाद में शुरू हुई नीलामी

By EditorAugust 24, 2026

रतलाम, 24 अगस्त (खबरबाबा. कॉम)। दो दिन तक मंडी बंद रहने के बाद सोमवार को…

रतलाम: पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा- पिकनिक मनाने आए दो शिक्षकों और 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, तीन बच्चों को बचाया

August 23, 2026

रतलाम: कस्तूरबा नगर स्थित शिव मंदिर से लगातार चौथे वर्ष सावन के अंतिम सोमवार को निकलेगी शाही सवारी

August 23, 2026
Top Trending

रतलाम: उपज लेकर पहुंचे किसान, मंडी पहुंचते ही पता चला नीलामी नहीं होगी… आक्रोशित किसानों ने फोरलेन पर किया प्रदर्शन, बाद में शुरू हुई नीलामी

By EditorAugust 24, 2026

रतलाम, 24 अगस्त (खबरबाबा. कॉम)। दो दिन तक मंडी बंद रहने के…

रतलाम: पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा- पिकनिक मनाने आए दो शिक्षकों और 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, तीन बच्चों को बचाया

By EditorAugust 23, 2026

रतलाम, 23 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर से करीब 11 किलोमीटर दूर स्थित पैराडाइज…

रतलाम: कस्तूरबा नगर स्थित शिव मंदिर से लगातार चौथे वर्ष सावन के अंतिम सोमवार को निकलेगी शाही सवारी

By EditorAugust 23, 2026

रतलाम,23अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कस्तूरबा नगर स्थित श्री गणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रतिवर्ष अनुसार…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.